फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: राजौंद में गोगा माड़ी के स्थान पर लगा विशाल मेला

Fri, 29 Aug 2025 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
44 राजौंद। गोगा माड़ी पर लगे मेले में पहुंचे श्रद्धालु। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
राजौंद। नगर के कैथल रोड पर स्थित गोगा माड़ी के स्थान पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी वीरवार को विशाल मेला लगा। मेले में ढेरू के साथ समेईये भजन गाते हुए हर श्रद्धालु को छड़ी चढ़ाने के लिए गोगा माड़ी के स्थान पर ले जा रहे थे। छड़ी चढ़ाने का यह सिलसिला दोपहर 10 बजे शुरू हो गया था। इस दिन छड़ी चढ़ाने का विशेष महत्व है। जिन लोगों की मन्नतें पुरी होती हैं। वह गोगा माड़ी में मत्था टेक अपने परिवार की सुख समृद्धि की कामना करते हुए गोगा माड़ी पर छड़ी चढ़ाते हैं। इस मेले में आसपास के गांवों से भी लोग पहुंचते हैं।
विज्ञापन

जाहरवीर गोगा समिति की तरफ से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक प्रबंध किए हुए थे। गोगा माड़ी कमेटी के सदस्यों ने बताया कि यह मेला भाद्र पद की अमावस्या के बाद पंचम को लगता है व इसके बाद अगले दिन नगर से हजारों श्रद्धालु गोगा माड़ी राजस्थान के गांव बागड़ के लिए छड़ी लेकर जाते हैं। जो नवमी की पूजा कर दसवीं को फिर वापिस लोटते हैं। उस दिन भी सांय के समय इसी तरह मेला लगता है। इस दौरान सदस्य अमन राणा प्रदीप राणा, सतपाल प्रजापत, नाथी राणा, मोहन राणा, पाली राम, राजमोहन, पृथ्वी पंडित, डिंपल राणा, बिंटू राणा, पवन शर्मा, ओम बीर, चमन राणा, लीला राणा, कर्ण, जितेंद्र राणा, डाॅ. मोहन राणा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें