कैथल। गांव डडवाना में एक सड़क हादसे में 32 वर्षीय युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौप दिया। गांव बरोट के बसावा सिंह ने ढांड थाना में दी शिकायत में बताया कि 28 अक्तूबर को दोपहर के समय उसका भतीजा अमरजीत सिंह मोटरसाइकिल पर अपने किसी काम से गांव से गया था। जब वह डडवाना के पास पहुंचा, तो एक ट्रैक्टर ड्राइवर अपने वाहन को तेजगति से चलाता हुआ आया। आरोपी ने उसके भतीजे की बाइक को सीधी टक्कर मार दी। दुर्घटना में अमरजीत सिंह की मौत हो गई। वे अमरजीत को अस्पताल लेकर गए, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ढांड थाना के जांच अधिकारी जोगिंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने ट्रैक्टर ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में आगामी जांच शुरू कर दी है।