फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: भारत विकास परिषद शाखा चीका की गरबा संध्या में भक्ति, संस्कृति और एकता के रंग

विज्ञापन
कार्यक्रम में दीप प्रज्ज्वलित करते हुए रविंद्र बंसल। - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
गुहला चीका। भारत विकास परिषद शाखा चीका के तत्वावधान में चीका शहर की विभिन्न प्रतिष्ठित महिला संस्थाओं की सहभागिता से भव्य गरबा संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका की पूर्व चेयरपर्सन अमनदीप शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम में रोटरी क्लब चीका, रोटरी रॉयल, भारतीय योग संस्थान और इनर व्हील क्लब से जुड़ी अनेक महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पारंपरिक गरबा और डांडिया की मनमोहक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय और उल्लासपूर्ण बना दिया।
विज्ञापन

सभी महिलाओं ने मिल जुलकर गरबा के माध्यम से आपसी प्रेम, सौहार्द और एकता का संदेश दिया और कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय समाजसेवी कार्य करने के लिए संस्थाओं की प्रमुख पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। इनमें इनर व्हील क्लब की अध्यक्ष नमिता गर्ग, रोटरी क्लब चीका की फर्स्ट लेडी डॉ. मीनू मित्तल, भारतीय योग संस्थान की जोन प्रेसिडेंट राजबाला और रोटरी रॉयल की मैगी सिंगला शामिल रहीं। डॉ. निधि बंसल ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य विभिन्न महिला संस्थाओं को एक साझा मंच पर लाकर आपसी संपर्क, सहयोग और सामाजिक एकजुटता को बढ़ावा देना है। भारत विकास परिषद के मूल मंत्र संपर्क, सहयोग, संस्कार, सेवा और समर्पण को सार्थक करते हुए ऐसे आयोजन महिलाओं को एक दूसरे के करीब लाते हैं। कार्यक्रम में शाखा संरक्षक डॉ. विनोद गुप्ता, अध्यक्ष कमल गोयल, सचिव डॉ. निधि बंसल, महिला सहभागिता प्रमुख डॉ. सरिता भाठला, अतुल प्रकाश और रविंद्र बंसल भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में दीप प्रज्ज्वलित करते हुए रविंद्र बंसल।- फोटो : सांकेतिक

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें