फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के 95 नए केस, 41 स्वस्थ्य हुए

विज्ञापन
95 new cases of corona, 41 recovered - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
कैथल। जिले में रविवार को कोरोना संक्रमण के 95 केस सामने आए हैं। वहीं 41 संक्रमित व्यक्तियों ने कोरोना को मात दी है। अब जिले में कोरोना संक्रमण के 478 में से 445 को होम आइसोलेशन में रखा गया है। 14 मरीज नागरिक अस्पताल कैथल में, एक मरीज जीएमसी चंडीगढ़ में, 3 मरीज शाह अस्पताल में, पीजीआई चंडीगढ़ में 9 मरीज, सिग्नस अस्पताल में 1 व करनाल के कल्पना चावला अस्पताल में 5 मरीज दाखिल हैं। डीसी प्रदीप दहिया ने कहा कि आम जन कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सरकार द्वारा जारी हिदायतों का पालन करें।
विज्ञापन

अब जिले में कोरोना संक्रमण के 478 केस सक्रिय हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट अनुसार जिले में अब तक मिले 11 हजार 849 कोरोना के मरीजों में से 11 हजार 821 मरीज ठीक हो चुके हैं। जिले का रिकवरी दर 94.1 प्रतिशत है। संक्रमण दर 3.03 प्रतिशत है। मृत्यु दर 3.0 प्रतिशत है। होम आइसोलेशन में रह रहे कुल 10115 व्यक्तियों में से 9670 ठीक हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें