प्रस्तावित लीड समाचार
सिटी स्कवॉयर मामला- अब निर्माण कार्य की गेंद डीसी के पाले में
नप ने हाउस की कार्रवाई की डीसी को भेजी रिपोर्ट
डीसी की मंजूरी देने के बाद सोमवार को होगा सिटी स्कवॉयर के निर्माण पर फैसला
परिषद की आपात बैठक में पारित किया गया है काम रोको प्रस्ताव
फोटो नंबर-04 व 05
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। शहर के ड्रीम प्रोजेक्ट सिटी स्कवेयर के निर्माण कार्य को लेकर हुए विवाद के बीच नप की हाउस की बैठक में पारित हुए प्रस्ताव के बाद अब इसके निर्माण कार्य की गेंद डीसी के पाले में चली गई है। शहर को जाम से मुक्ति दिलाने वाले 38 करोड़ रुपये के सिटी स्कवॉयर के प्रोजेक्ट पर हुए भ्रष्टाचार के मामले को एक पार्षद द्वारा उठाए जाने के बाद इसके निर्माण कार्य पर तलवार लटक गई है। नप में हुई हाउस की बैठक में पारित किए गए प्रस्तावों की फाइल को डीसी धर्मबीर के पास भेज दिया गया है। इस डीसी सोमवार को फैसला दे सकते हैं। यदि डीसी इस प्रस्तावों को मंजूर कर देते है तो शहर के ड्रीम प्रोजेक्ट सिटी स्कवॉयर के निर्माण कार्य पर रोक लग जाएगी।
सीएम की घोषणा में शामिल है ड्रीम प्रोजेक्ट:-
विदित रहे कि सिटी स्कवॉयर की घोषणा सीएम की घोषणाओं में शामिल है। इस घोषणा को वर्ष 2013 में पिछली सरकार ने किया था। जिसके बाद वर्ष 2014 में दोबारा सीएम की घोषणाओं में यह प्रोजेक्ट शामिल हुआ। लेकिन इस पर वर्ष 2018 तक चार साल में कोई निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका जिस कारण इस प्रोजेक्ट पर पूरी तरह से ब्रेक लग गई थी। इसके बाद वर्ष 2018 के मार्च में ही इसका टेक्रिकल टेंडर हुआ था। इसके बाद अक्तूबर महीने में इसका निर्माण कार्य शुरू हुआ था।
नप की बैठक में ये प्रस्ताव हुए थे पारित:-
शनिवार को नप की बैठक में सिटी स्कवॉयर के पूरे मामले की जांच के लिए आपराधिक मामला दर्ज करने, ठेकेदार पर मेहरबान अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के डायरेक्टर को लिखने, सिटी स्कवॉयर का काम तुरंत प्रभाव से बंद करने, सामान को मौके पर जब्त करने का प्रस्ताव पारित किया गया।
डीसी के आदेशों का होगा पालन:-
ईओ अशोक हुरिया ने बताया कि नप की हाउस की बैठक में पारित हुए प्रस्ताव को डीसी के पास भेज दिया गया है। अब फैसला करना उनके हाथ में है। जो वह निर्णय करेंगे उसे ही लागू कर दिया जाएगा।