बच्चों को दी भारतीय संविधान की जानकारी
जिलेभर के स्कूलों व कॉलेजों में धूमधाम से मनाया गया संविधान दिवस, कार्यक्रम आयोजित कर दी जानकारी
फोटो नंबर-02,
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। सोमवार को जिलेभर के स्कूलों व कॉलेजों में संविधान दिवस के रूप में कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी कड़ी में जाखौली अड्डा स्थित राजकीय कन्या स्कूल के प्रांगण में संविधान दिवस मनाया गया। सबसे पहले राजनैतिक प्रवक्ता पवन गोयल ने भारतीय संविधान पर प्रकाश डाला। अपने भाषण में बताया कि अपने संविधान निर्माताओं ने भारतीय संविधान बताते हुए भारतीय मूल्यों को जगह दी। इस अवसर पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता करवाई। जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। स्कूल प्रधानाचार्य पवन धीमान ने प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर बीरभान, पवन शर्मा, सुरेश शर्मा, बलवन डीपीई, जितेंद्र शर्मा, निधि गुप्ता, आरती, गीता देवी, परशरान मित्तल व नरेश अध्यापक मौजूद रहे।
फोटो नंबर-31
कैथल। आंबेडकर छात्र संगठन ने संविधान दिवस आंबेडकर भवन में मनाया। इस अवसर पर डॉ. भीमराव आंबेडकर युवा सभा व रविदास सभा के सदस्यों ने सहयोग किया। अशोक मेहरा ने सर छोटूराम के जीवन के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि सर छोटूराम व आंबेडकर के विचार एक ही थे। सभी को इनके बताए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। अनिल पन्ना ने कहा कि बाबा साहब ने हमारे देश को एक बहुत बड़ा संविधान दिया है। जिसमें सभी लोग समान है और महिलाओं को विशेष अधिकार दिए गए हैं। सुरेंद्र सिरटा ने कहा कि हमें ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा के स्तर को सुधारने के लिए मेहनत करनी चाहिए। इस अवसर पर अशोक मेहरा, अशोक पन्ना, वेदप्रकाश रंगा, पवन रंगा, सुरेंद्र सिरटा, मलकीत, मंजीत, नरेश सिवाच, मनोज, राकेश, राजेश व संदीप मौजूद रहे।
सीवन। राजकीय स्कूल लदाना चक्कू में भारतीय संविधान की 69वीं वर्षगांठ के अवसर पर प्रात: कालीन सभा में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस आयोजन में बतौर मुख्यातिथि प्रधानाचार्य तरसेम सिंह ने शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता हिंदी प्राध्यापक लक्ष्मण कामरा ने की। तरसेम सिंह ने कहा कि भारतीय संविधान देश के नागरिकों को स्वतंत्रता, धर्म निरपेक्षता व देश के नागरिकों को सुरक्षा का भरोसा दिलाता है। लक्ष्मण कामरा ने कहा कि डा. भीम राव आंबेडकर संविधान के जनक हैं। इस अवसर पर रेशम सिंह, परमिंद्र सिंह, अजय सैनी, गुरमीत सिंह, भूपेन्द्र सिंह, नरेश मुटरेजा, सुशील कुमार, इन्द्र राम, नरेश बंसल, कमलजीत कौर, नमनदीप, बलजिंद्र कौर भी उपस्थित रहे।