फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारी कल्याण बोर्ड से मिलने वाली योजनाओं के पंजीकरण कार्ड बांटे

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्मचारी कल्याण बोर्ड से मिलने वाली योजनाओं के पंजीकरण कार्ड बांटे
विज्ञापन

राजौंद। वाल्मीकि मंदिर में भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मचारी कल्याण बोर्ड द्वारा मिलने वाली योजनाओं के लाभ के लिए पंजीकरण कार्ड बांटे गए। जिसमें बोर्ड के सदस्य सुरेंद्र ठाकुर ने बीओसीडब्ल्यू वेलफेयर बोर्ड द्वारा संचालित योजनाओं को विस्तार पूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कार्ड पर श्रमिकों को जन्म से मृत्यु तक योजनाओं के तहत अनेक लाभ दिया जाता है। श्रमिक की लड़की की शादी के लिए 51 हजार रुपये, कन्यादान व आर्थिक मदद के लिए 50 हजार रुपये की राशि दी जाती है। श्रमिक के पूरे परिवार की बीमारी के लिए सभी सरकारी अस्पताल और 175 प्राइवेट अस्पताल में आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख रुपये का इलाज मुफ्त किया जाएगा। इस दौरान प्रधान किरणपाल, उप प्रधान जोगेंद्र कश्यप, कर्मबीर, नितिन, सुरेश, इंद्र सिंह, प्रेमिला, ममता, सीमा, परमजीत, सोनिया, सुमन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें