फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगरपालिका पूंडरी के चुनाव की कभी भी हो सकती है घोषणा

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रत्याशियों ने शुरू किया जनसंपर्क अभियान
विज्ञापन

नगरपालिका पूंडरी के चुनाव की कभी भी हो सकती है घोषणा
फोटो नंबर-30
अमर उजाला ब्यूरो
पूंडरी। नगरपालिका पूंडरी के चुनाव के लिए कभी भी घोषणा हो सकती है। 6 सितंबर को नगरपालिका का कार्यकाल पूरा हो चुका है और पालिका पर प्रशासक नियुक्त किया गया है। विभिन्न वार्डों से चुनाव लड़ने के इच्छुक प्रत्याशियों ने भी मतदाताओं से संपर्क साधना शुरू कर दिया है।
कई वार्डों से चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों ने कार्यालय खोलकर मतदाताओं रिझाना शुरू कर दिया है। पूंडरी नगरपालिका के 13 वार्डों के लिए लगभग 14 हजार मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। इससे पहले हुए नगरपालिका चुनाव में 13960 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया था। इस बार भी इतने ही मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। पिछली बार से मतदाताओं के न बढ़ने का कारण इस बार चुनाव से पहले मत बनाने की बजाए, विधानसभा चुनाव के समय की लिस्ट को ही जारी किया गया है। जिसमें काफी वोट गायब है, जबकि पिछले नगरपालिका चुनाव से पहले नये वोट बनाये गये थे। पालिका कार्यालय द्वारा चुनाव को लेकर पूरी तैयारी कर ली गई है। जिसके लिए डीसी कैथल को अवगत करवा दिया गया था और डीसी कैथल ने चुनाव आयोग को अवगत करवा दिया है। चुनाव आयोग की तरफ से कभी भी चुनाव की घोषणा की जा सकती है।
विज्ञापन

नगरपालिका के चेयरमैन रहे महाबीर सिंह ने बताया कि वर्ष 2013 में जो चुनाव हुआ था, उसमें 13960 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया था, लेकिन पांच वर्ष बाद इस चुनाव में मतदाताओं की संख्या बढ़नी चाहिए थी, जबकि इस बार भी लगभग इतने ही मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। जिसका कारण कुछ लोगों ने राजनीतिक दबाव के चलते कई वार्डों में मतों को वोट लिस्ट से नाम काट दिया गया है। नए वोट बनाने की बजाये विधानसभा वाली लिस्ट को ही जारी कर दिया।
विज्ञापन

इस तरह से होंगे चुनाव : नगरपालिका पूंडरी के 13 वार्डों में से इस बार वार्ड न. 9 एससी व वार्ड न. 6 एससी महिला, वार्ड न. 1, 7, 10 व 11 सामान्य वर्ग महिला के लिए और 3, 4, 5, 8 व 13 सामान्य वर्ग पुुरुष के लिए व वार्ड न. 2 व 12 बीसी वर्ग के लिए आरक्षित रहेंगे। चेयरमैन का पद सामान्य वर्ग की महिला के लिए आरक्षित है। जिसके चलते अधिकतर सामान्य वर्ग के वार्डों में महिला ही प्रत्याशी हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें