फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रस्तावित लीड

विज्ञापन
विज्ञापन
जल्द ही कैथल में होंगे स्केटिंग हॉकी के अंतरराष्ट्रीय मैच
विज्ञापन

करीब 1 करोड़ की लागत से हुडा सेक्टर 20 स्थित सामुदायिक केंद्र में बनाया जा रहा है अत्याधुनिक अंतरराष्ट्रीय इन लाइन हॉकी स्केटिंग स्टेडियम व इनलाइन स्पीड ग्राउंड
जिले से कई बच्चे स्केटिंग में हासिल कर चुके हैं पदक लाओ नौकरी पाओ नीति के तहत नौकरी
राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले की उपलब्धि को देखते हुए 18 साल का इंतजार अब पूरा होगा
फोटो संख्या-15 से 17
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। अब जल्द ही कैथल में स्केटिंग में अंतरराष्ट्रीय मैच व स्केटिंग के लिए राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय शिविरों का आयोजन होगा। इसके लिए हरियाणा का पहला अत्याधुनिक अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप इन लाइन हॉकी स्केटिंग स्टेडियम व इनलाइन स्पीड ग्राउंड तैयार किया जा रहा है। जो आने वाले कुछ ही महीनों में तैयार हो जाएगा। इस पर लगभग एक करोड़ रुपये की लागत आई है। जिले में स्केटिंग खिलाड़ियों की उपलब्धि को देखते हुए सरकार ने यहां यह स्टेडियम बनाने का फैसला किया। जिसका निर्माण इस समय अंतिम चरण में है।
विज्ञापन

18 साल से था इंतजार : जिले में 90 के दशक में ही स्केटिंग की ट्रेनिंग शुरू हो गई थी। उस समय सुविधाओं के अभाव के बीच भी कई खिलाड़ियों ने अच्छा नाम कमाया। पहले खुद को संसाधनों और बाद में सरकार की ओर से चिल्ड्रन पार्क में तैयार किए गए स्केटिंग ग्राउंड पर प्रैक्टिस की और पिछले कुछ सालों से जिले के स्केटिंग खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय से अंतरराष्ट्रीय स्तर तक नाम कमाया है। इन सब के बीच खिलाड़ियों को अत्याधुनिक स्टेडियम की जरूरत है। जिसके लिए समय-समय पर मांग उठती रही।
एक करोड़ की लागत से बनाया जा रहा है स्टेडियम : जिला रोलर स्केटिंग संघ के महासचिव एवं लंबे समय से बच्चों को कोचिंग दे रहे रणबीर सिंह ने बताया कि वर्ष 2000 में ऐसे स्टेडियम के लिए प्रयास शुरू हुए थे। जो अब जाकर पूरे होंगे। सरकार की मंजूरी के बाद हुडा विभाग द्वारा इस स्टेडियम का निर्माण किया जा रहा है। जिस पर करीब एक करोड़ रुपये की लागत आएगी। इसका निर्माण कार्य इस समय अंतिम चरण में है।
ये होंगी सुविधाएं : स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप 25 गुणा 50 का बड़ा स्केटिंग ग्राउंड, होगा। जिसमें न केवल इंटरनेशनल मैच हो सकेंगे, बल्कि भारतीय स्केटिंग टीम के प्रशिक्षण शिविर भी आयोजित किए जा सकेंगे। इसके अलावा लड़के व लड़कियों के लिए अलग-अलग कमरे, कार्यालय होंगे। महाराष्ट्र व पश्चिम बंगाल की तर्ज पर रात को होने वाले मैचों के लिए फ्लड लाइट होंगी। जिससे रात को भी मैचों का आयोजन किया जा सकेगा।
विज्ञापन

इन खिलाड़ियों ने कमाया है अभी तक नाम : सचिव रणबीर सिंह के अनुसार सुनील गिरधर ने एशियन चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता था। उसे लाखों रुपये की ईनाम राशि मिली। इसी प्रकार से तनिशा चौधरी, नवनीन माथुर, पार्थ अग्रवाल, मुस्कान, शीतल बिढ़ान ने भी राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले। आर्यन मिगलानी ने भी अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में गोल्ड मेडल हासिल किया। इस समय लड़कियों को हरप्रीत व लड़कों को प्रिंस मलिक यहां ट्रेनिंग दे रहे हैं। सुबह शाम करीब 100 बच्चे प्रैक्टिस के लिए आते हैं। नया स्टेडियम बनने से पूरे जिले से खिलाड़ियों को इन सुविधाओं का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें