फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1500 आंगनबाड़ी वर्कर्स ने दी गिरफ्तारी, पुलिस लाइन ले जाकर छोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
1500 आंगनबाड़ी वर्कर्स ने दी गिरफ्तारी, पुलिस लाइन ले जाकर छोड़ा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। आंगनबाड़ी वर्कर व हेल्पर यूनियन ने वीरवार को जेल भरो आंदोलन के तहत गिरफ्तारी दी। जिसमें 1500 से ज्यादा वर्कर्स को पुलिस ने बसों में भरकर पुलिस लाइन ले जाकर छोड़ दिया। इससे पूर्व वर्कर्स ने धारा 144 के बावजूद लघु सचिवालय में धरना दिया। जिसकी अध्यक्षता राजबाला जाखौली ने की। मंच का संचालन नीतू राजौंद ने किया। राज्य महासचिव शकुंतला के नेतृत्व में जेल भरो आंदोलन चलाया गया। उन्होंने बताया कि हमारा 19 फरवरी से लगातार धरना जारी है। परंतु सरकार द्वारा हमारी कोई सुनवाई हो रही है। यूनियन पीएम, सीएम सभी को मिल चुकी है। परंतु हमारा कोई समाधान नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी वर्करों को मजदूर भी नहीं माना गया है। आंगनबाड़ी में विधवा, गरीब तबके की महिलाएं की काम रही है। उन्होंने बताया कि सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा दे रही है। परंतु सरकार द्वारा इन बेटियों की समस्या का समाधान कोई नहीं किया गया। उन्होंने बताया कि वर्करों व हेल्परों पक्का किया जाए। जब तक सरकार द्वारा उन्हें पक्का नहीं किया जाता तब तक अठारह हजार रू पये वेतन दिया जाए। उन्होंने बताया कि 2019 के चुनाव में महिलाएं तख्ते ताज बदलकर रख देगी। उन्होंने बताया कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होगी तब तक धरना जारी रहेगा। इस मौके पर राजबाला, नीतू राजौंद, शकुं तला, जयभगवान शास्त्री, जसबीर सिंह एसकेएस मौजूद रहे।
विज्ञापन

जगमति ग्रुप ने दिया धरना
कैथल। जगमति गु्रप आंगनबाड़ी वर्कर व हेल्पर यूनियन का धरना 26वें दिन लघु सचिवालय में जारी रहा। जिसकी अध्यक्षता कमला द्यौरा ने की। राज्य कोषाध्यक्ष संतरो प्यौदा ने बताया कि हमारा धरना 12 फरवरी से लगातार चल रहा है। परंतु हमारी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। आंगनबाड़ी वर्कर व हेल्पर को पक्के कर्मचारी का दर्जा दिया जाए। जब तक उन्हें पक्के कर्मचारी का दर्जा नहीं दिया जाता तब तक अठारह हजार रुपये वेतन दिया जाए। इस मौके पर गुड्डी पाबसा, ज्ञानो खरकां, राज पूंडरी, सुनीता नौच, ओमवती हरसौला, सतवती सिसला, प्रेमलता, प्रोमिला, संतोष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें