फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्या गरीब नहीं होती...परिवार हो सकता है-राज्यपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
सामूहिक विवाह कार्यक्रम में जरूरतमंद व गरीब कन्या शब्दों के प्रयोग पर राज्यपाल ने जताई आपत्ति, कहा-
विज्ञापन

हेडिंग-- ‘परिवार गरीब हो सकता है, कन्या नहीं’

नसीब सैनी
कैथल। राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी ने कहा कि कन्या कभी गरीब नहीं होती। कन्या शक्ति का, मां सरस्वती का, मां लक्ष्मी का स्वरूप है। इसलिए इसे शक्तिरूपा कहा जा सकता है। वे वीरवार को हनुमान वाटिका में भारत विकास परिषद कैथल शाखा द्वारा आयोजित कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।
इससे पूर्व कार्यक्रम में लगाए गए बैनर में जहां जरूरतमंद कन्याओं का विवाह समारोह लिखा गया था। वहीं कई वक्ता भी बार-बार गरीब कन्याओं का सामूहिक विवाह समारोह व जरूरतमंद कन्याओं का सामूहिक विवाह समारोह के संबोधन से कार्यक्रम को बता रहे थे।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि के तौर पर अपना संबोधन देने के लिए उठे राज्यपाल ने सबसे पहले इसी बात पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जैसा कि कार्यक्रम में लिखा गया व बोला गया कि गरीब कन्या विवाह समारोह। यह बात साफ हो जाए कि कन्या कभी गरीब नहीं होती। परिवार किन्हीं कारणों से गरीब हो सकता है। कन्या सेवा का अवसर प्रदान कर सौभाग्यशाली होने का गौरव प्रदान करती है। बल्कि कन्याओं का आभार है कि उन्होंने सामूहिक विवाह जैसा कार्य करने का अवसर प्रदान करते हुए सेवा का मौका दिया। यह किसी पर मेहरबानी नहीं है बल्कि भारत विकास परिषद सदस्य अपनी मानवता का फर्ज निभा रहे हैं। नर सेवा नारायण सेवा का लक्ष्य लेकर भारत विकास परिषद पूरे देश में राष्ट्र की मजबूती पर काम कर रही है।

हेलिकॉप्टर ठीक ना होता तो पहुंचना मुश्किल था : राज्यपाल ने कहा कि पहले उनका यहां आने का मन नहीं था। क्योंकि हलिकॉप्टर की व्यवस्था ना होने के कारण मुश्किल था। ढाई घंटे रोड से आना, फिर जाना, डेढ़ घंटा कार्यक्रम में रहना। शाम को महिला दिवस के कार्यक्रम में चंडीगढ़ व इसके बाद मुख्यमंत्री द्वारा विधानसभा सत्र के चलते रात्रिभोज के आयोजन में भी पहुंचना था। रात्रि साढ़े नौ बजे पता चला कि हेलिकॉप्टर की व्यवस्था हो गई है तो वे भारत विकास परिषद के सदस्यों डा. मुकेश अग्रवाल सहित अन्य का आग्रह टाल नहीं सके। डा. अशोक गर्ग द्वारा तीर्थों के जीर्णोद्धार सहित परिषद भवन के लिए अनुदान के आग्रह पर उन्होंने 10 लाख रुपये की राशि देने का भी एलान कर दिया।
विज्ञापन


परिषद सदस्य हुए गदगद, आभार जताया : भारत विकास परिषद सदस्य भी राज्यपाल द्वारा कन्याओं के संबंध में कही गई बात से गदगद नजर आए और उनका भाषण खत्म होते ही उनकी कन्या गरीब नहीं होती बात को मार्गदर्शन बताते हुए इस पर अमल करने का भी एलान कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें