फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: गूगल पे से डलवाई थी 80 हजार रुपये की राशि

Fri, 06 Jun 2025 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। हनी ट्रैप के मामले में मुख्य आरोपी का शुक्रवार को तीन दिन का रिमांड खत्म होगा। वीरवार को महिला आरोपी के रिमांड का दूसरा दिन रहा। रिमांड के दौरान सामने आया कि महिला की ओर से ली गई 80 हजार रुपये की राशि गूगल पे के माध्यम से डलवाई थी।

गौरतलब है कि अप्रैल 2025 में शहर की एक कॉलोनी निवासी महिला ने शहर थाना में अपनी नाबालिग बेटी से दुष्कर्म करने का आरोप लगा शहर निवासी एक युवक सहित तीन आरोपियों पर पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज करवाया था।
विज्ञापन


इस मामले में महिला ने अपनी नाबालिग बेटी से दुष्कर्म के केस में नाम निकलवाने की मांग पर आरोपी से रुपये मांगे थे। इससे परेशान होकर पीड़ित ने पुलिस से मामले की शिकायत कर दी थी।

इसके बाद बीते सोमवार को योजना बनाते हुए शहर थाना की पुलिस टीम ने आरोपी युवक को 50 हजार रुपये के साथ महिला को देने के लिए भेजा। इस दौरान महिला के साथ ही उसका एक दोस्त शहर निवासी सुशील भी रुपये लेने के लिए पहुंचा था। आरोपी ने महिला को 50 हजार रुपये दिए तभी उसे पुलिस की टीम ने काबू कर लिया।

शहर थाना की प्रभारी इंस्पेक्टर गीता रानी ने बताया कि इस मामले में महिला व उसके दोस्त के खिलाफ रुपये ऐंठने के आरोप में केस दर्ज किया जाएगा। इस मामले में पुलिस ने चिल्ड्रन पार्क से एक महिला और उसके दोस्त को गिरफ्तार किया था। महिला आरोपी एक युवक को हनी ट्रैप के मामले में फंसाने की धमकी देकर उससे तीन लाख रुपये की मांग की थी।

पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई। जैसे ही आरोपी उस युवक व उसकी पत्नी से रुपये लेने लगे तो पुलिस ने दोनों को रंगेहाथों गिरफ्तार कर लिया था। आरोपियों के कब्जे से 50 हजार रुपये बरामद किए थे।
विज्ञापन


शहर थाना एसएचओ गीता ने बताया कि इस संबंध में अभी महिला आरोपी का दो दिन का रिमांड खत्म हुआ है। शुक्रवार को तीन दिन का रिमांड खत्म हो जाएगा। उन्होंने बताया कि जांच में आरोपी युवक के खाते में गूगल-पे के माध्यम से रुपये लेने की ट्रांजक्शन भी पाई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें