फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: वीआईपी नंबरों की बोली में 7777 सबसे महंगा

Wed, 27 Dec 2023 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कमल बहल
विज्ञापन

कैथल। लघु सचिवालय स्थित एसडीएम कार्यालय में मंगलवार को लगी वीआईपी नंबरों की बोली कार्यक्रम को लेकर लोगों में काफी रुचि रही। एक तरफ जहां 7777 नंबर सबसे महंगा तीन लाख 90 हजार रुपये बिका वहीं, ऐसे ही एक ही डिजिट के नंबर भी डेढ़ लाख रुपये से नीचे नहीं रहे। ऐसे में 8888 एक लाख 66 हजार तो 8000 नंबर एक लाख 65 हजार रुपये में बिका।

इसी प्रकार से 1111 एक लाख 40 हजार 9999 लाख 36 हजार रुपये में बिका। वहीं, सबसे पहला नंबर 0101 65 हजार रुपये में बिका है। 1100 नंबर 51 हजार रुपये तो 1313 नंबर एक लाख एक हजार व 1000 नंबर एक लाख पांच हजार रुपये खरीदा गया। नंबरों की चाह ऐसी कि केवल एक ही व्यक्ति ने अकेले चार वीआई नंबर खरीदने के लिए चार लाख 26 हजार रुपये की राशि खर्च कर डाली।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैथल के एमडीएम कपिल कुमार ने बताया कि लोगों में अब वीआईपी नंबरों की खरीदारी लिए रचि बढ़ गई है। ऐसे में ही इस बार आठ वीआईपी नंबरों का दाम एक लाख रुपये से अधिक रहा है। जिन्होंने वीआइपी नंबर खरीदे हैं, वे इनकी फीस जमा करवाने के बाद नंबर अलॉट करवा सकते हैं। संवाद
एचआर 08 एजी सीरीज में लगी बोली लगाने वाले खरीदार
नंबर
रुपये
खरीदार

0101
65000
शिवानी वालिया

0808
81000
मनजीत

1000
105000
अरविंद मित्तल

1111
140000
अरविंद मित्तल

1313
101000
गुरमेज सिंह

2000
75000
कृष्ण लाल

2222
80000
मामराज

2727
22000
सुनील कुमार

3333
70000
मनदीप चहल

4444
75000
अभिनव शर्मा

5555
90000
अरविंद मित्तल

6666
56000
कृष्ण भल्ला

7777
390000
अमित राविश
8888
166000
दीपक

9999
136000
लाभ सिंह

7000
91000
अरविंद मित्तल

8000
165000
विरेंद्र सिंह

9000
81000
अनूप सिंह

5000
58000
सुभाष

4600
26000
साहिल सरना

3132
23000
साहिल

7700
32000
अमनदीप

1100
51000
नितिश बंसल

1010
76000
बलजीत


5500
23000
ब्रज भूषण

2020
26000
रणबीर सिंह

8181
25000
अनिल कुमार

8800
38000
सुधीर शर्मा

1818
22000
संजीव कुमार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें