फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव बालू में पुलिस से की मारपीट के दो आरोपी गिरफ्तार, एक दिन के रिमांड पर लिया

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कलायत। रविवार को गांव बालू में पूछताछ के लिए गई जींद सीआईए टीम पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने दो युवक गिरफ्तार किए हैं। उन्हें पूछताछ के लिए न्यायालय में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है।
थाना प्रभारी ललित मोहन ने बताया कि कलायत पुलिस ने सुल्तान पुत्र दरिया व रणधीर पुत्र दिवाना को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर एक दिन का पुलिस रिमांड लिया है। उन्होंने बताया कि जींद के एएसआई रवींद्र की शिकायत पर कलायत पुलिस ने 45 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। रिमांड के दौरान गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पुलिस कर्मी का छीना गया पर्स व कागजात के अलावा पुलिस कर्मचारियों को जिन हथियारों से चोट मारी गई उनकी बरामदगी करनी है। उन्होंने बताया कि बाकी आरोपियों की धरपकड़ का कार्य जारी है। इस घटना में एएसआई करनैल सिंह, कृष्ण कुमार, रवींद्र कुमार और हेड कांस्टेबल संजय कुमार का कलायत के सरकारी अस्पताल में मेडिकल करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले को लेकर एसपी से मिले ग्रामीण : बालू गांव में गत दिवस घटित हुई घटना को लेकर ग्रामीणों का शिष्टमंडल एसपी आस्था मोदी से मिला। शिष्टमंडल में शामिल लोगों का कहना था कि उन्हें जान बूझकर फंसाया जा रहा है। कामरेड फूल सिंह ने कहा कि जिस युवक को मर्डर का आरोपी करार दिया जा रहा है वह वास्तव में आरटीआई कार्यकर्ता है। एसपी को दी शिकायत में लोगों ने कहा कि संजीव को हत्या के किसी पुराने मुकदमे में फंसाने की साजिश है। वह एक आरटीआई कार्यकर्ता है। गांव के सरपंच के खिलाफ संजीव ने शिकायत दे रखी है कि उसके दस्तावेज फर्जी हैं। जिसकी जांच डीसी द्वारा की जा रही है। संजीव पर हमला कर बस्ती में तोड़-फोड़ भी की गई थी। यह पूरा घटनाक्रम एक साजिश का परिणाम है। एक अन्य आरटीआई कार्यकर्ता को भी डेरा हिंसा में फंसाया जा चुका है। लोगों ने रविवार को दर्ज किए गए मुकदमे को रद्द करने की मांग की। एसपी से मिलने वालों में भतेरी, संदीप, अजय, अक्षय, जोनी, रवि, शीला, दर्शना, शिवकुमार, कृष्ण, संतोष, निशा रानी, लक्ष्मी आदि शामिल थे।


सीआईए टीम पर हमला करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, एक दिन के रिमांड पर लिया
गांव बालू की घटना को लेकर एसपी से मिले लोग

फोटो संख्या-1
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें