फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर की सरकार पहुंची जन स्वास्थ्य विभाग के द्वार, समस्याओं को लेकर धरने पर बैठे पार्षद

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर की सरकार पहुंची जन स्वास्थ्य विभाग के द्वार, समस्याओं को लेकर धरने पर बैठे पार्षद
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। शहर के वार्डों में ठप्प हुई सीवरेज व्यवस्था खस्ताहाल पीने के पानी की सप्लाई को दुरुस्त करने की मांग पर वीरवार को शहर की सरकार जन स्वास्थ्य विभाग के द्वार पहुंची और समस्या के समाधान करवाने के लिए चैयरमेन की अध्यक्षता में धरने पर बैठ गई। इस दौरान धरने पर बैठे पार्षदों ने विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। कुछ समय के बाद विभाग के एसई द्वारा बातचीत के लिए बुलाने पर पार्षदों ने धरना समाप्त कर दिया।
इस मौके पर वार्ड-चार से पार्षद प्रतिनिधि संजय गर्ग, 18 से पार्षद प्रतिनिधि प्रवीन सिंगला, सात से प्रतिनिधि वरूण मित्तल, नौ से पार्षद प्रतिनिधि कृष्ण मित्तल, 19 से काला सांघन, 14 से प्रतिनिधि विनोद शर्मा, 21 से नरेश मित्तल व अन्य पार्षदों ने कहा कि वे अपने वार्ड में बारिश में होने वाली सीवरेज ओवरफ्लो व पीने के पानी की सप्लाई की समस्या का विभाग द्वारा कोई समाधान नहीं किया जाता जिस कारण उनके वार्डवासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। उन्होंने बताया कि शहर में पानी की सप्लाई और सीवरेज व्यवस्था की हालात बुरे है। विभाग के अधिकारियों को कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई भी अधिकारी या कर्मचारी ने वार्डों की समस्या पर ध्यान देने की जहमत तक नहीं उठाई है। वार्ड 19 के पार्षद प्रवीन शर्मा ने अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि यदि वे इस प्रकार की समस्या लेकर विभाग के कार्यालय में पहुंचते हैं तो संबंधित अधिकारी मौके पर नहीं मिलता और यदि फोन के जरिये संपर्क करने की कोशिश करें तो अधिकारी उनका फोन तक उठाना मुनासिब नहीं समझते। वार्ड नंबर 14 के पार्षद प्रतिनिधि विनोद शर्मा ने बताया कि ऐसा नहीं है कि यह समस्या शहर के किसी एक ही वार्ड में है, बल्कि कुल 31 में से आधे से ज्यादा वार्डवासियों की पानी की निकासी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


पाइपलाइन की व्यवस्था इतनी बदतर, पीने का पानी लायक नहीं
वार्ड 4 के पार्षद प्रतिनिधि संजय गर्ग ने बताया कि कई वार्डों में तो पीने के पाइपलाइन की व्यवस्था इतनी बदतर है कि लोगों के घरों में पहुंचने वाली पानी भी पीने के लायक ही नहीं होता है। कई जगहों पर पेयजल के पाईप सीवरेज के साथ दबाए गए हैं। अगर कहीं पेयजल का पाईप लीक हो जाता है तो सीवरेज का गंदा पानी इन पाईपों के जरिये लोगों के घरों में लगे नलों में पहुंच जाता है।
वार्ड 19 के पार्षद प्रतिनिधि प्रवीन सिंगला ने बताया कि अधिकतर जगहों पर या तो सीवरेज ब्लॉक हो गए हैं, या फिर टूटे पड़े हैं, जिससे लोगों के घरों से निकलने वाला गंदा पानी ओवरफ्लो होकर सड़कों पर बहता है। पार्षदों ने विभाग से मांग की कि जल्द इस समस्या का समाधान किया जाए।
विज्ञापन


शहर के जिन वार्डों में सीवरेज व पीने के पानी की समस्या आ रही है। उन वार्डों की जगह को बातचीत के दौरान संज्ञान में ले लिया गया है। जहां भी समस्या आ रही है। वहां एक्सईएन व एसडीओ का दौरा करवाकर उन्हें चिन्हित किया जाएगा। जिसके बाद जल्द ही एस्टिमेट बनाकर उसका समाधान किया जाएगा।
एके पाहवा, एसई, जन स्वास्थ्य विभाग, कैथल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें