डेंगू के बढ़ते प्रकोप के बीच मंगलवार को जिले में 6 मरीजों को डेंगू की पुष्टि हुई है। हालांकि मंगलवार को बुखार से पीड़ित 66 मरीजों की जांच की गई, लेकिन इनमें से 6 को डेंगू पाया गया। नए मिले मरीजों में से 5 को अस्पताल में दाखिल किया गया है, जबकि एक का इलाज व ओपीडी अस्पताल के बाहर जारी है।
स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में अब तक डेंगू के 330 मरीज पाए जास चुके हैं, जो बीते वर्षों की अपेक्षा कई गुणा ज्यादा हैं। सबसे ज्यादा मरीज कैथल शहरी क्षेत्र में पाए गए हैं, जिनकी अब तक संख्या 228 हो चुकी है। सबसे कम कौल क्षेत्र में केवल 7 मरीज पाए गए हैं।
सिविल सर्जन डॉ. जयंत आहूजा ने बताया कि डेंगू से बचाव के लिए प्रयास लगातार जारी हैं। विभिन्न स्थानों पर फॉगिंग करवाने के साथ-साथ लोगों को बीमारी से बचाव बारे जागरूक भी किया जा रहा है। उन्होंने जिलावासियों से बीमारी को रोकने में विभाग का सहयोग करने की अपील भी की। संवाद