फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने काम के बारे में जवाब नहीं दे पाईं नर्सें

विज्ञापन
Nurses could not answer about their work - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
अस्पताल में व्यवस्था जांचने के लिए मंगलवार को नेशनल हेल्थ मिशन के तहत नेशनल क्वालिटी इंश्योरेंस स्टैंडर्ड (एनक्यूएएस) की करनाल से आई टीम ने जिला नागरिक अस्पताल का दौरा किया। टीम के दौरे की सूचना पर अस्पताल में अनुशासन सामान्य दिनों की अपेक्षा ज्यादा दिखाई दिया। जब टीम की एक महिला सदस्य ने अस्पताल में मौजूद नर्सों से उनके कार्य के बारे में सवाल पूछे तो नर्सें सही ढंग से जवाब नहीं दे पाई और चुपचाप खड़ीं रहीं। बार-बार पूछने के बावजूद टीम को संतोषजनक जवाब नहीं मिल पाया।
विज्ञापन

एक ओर जहां सभी कर्मचारी अपनी ड्यूटी के स्थान पर खड़े दिखाई दिए, वहीं सभी कर्मचारी व अधिकारी भी ड्रेस कोड में देखे गए और पूरी तरह से अलर्ट दिखाई दिए। टीम में शामिल अधिकारियों ने व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ-साथ अस्पताल के स्टाफ से भी उनके कार्य से संबंधित पूछताछ की।
जब टीम दौरे पर थी तो इस दौरान कर्मचारी व अधिकारियों में अपने कार्य को श्रेष्ठ दिखाने की होड़ दिखाई दी। उनके इस व्यवहार से अस्पताल में पहुंचे मरीजों और उनके परिजनों में रोष भी दिखाई दिया।
विज्ञापन

टीम के दौरे में व्यस्त नजर आया स्टॉफ, मरीज पीएमओ से मिलने पहुंचे
मरीज और उनके परिजन इस संबंध में शिकायत लेकर कार्यकारी पीएमओ के पास पहुंचे। उन्होंने कहा कि टीम के चक्कर में स्टाफ मरीजों को देखना ही बंद करके बैठा है। काफी मरीज अस्पताल में ऐसे आए हुए हैं, जिन्हें इलाज मिलना तो दूर की बात, अभी तक एक दवा भी नहीं दी गई है। सवा 12 बजे हुए हैं और सुबह 10 बजे से इंतजार में बैठे हैं कि जल्द जांच व इलाज हो गए। कार्यकारी पीएमओ के आश्वासन के बाद मरीज शांत हुए।
टीम में शामिल डॉ. राजेश चौधरी ने बताया कि ये दौरे प्रदेश के सभी अस्पतालों में किए जा रहे हैं। इनके माध्यम से अस्पतालों में उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया जाता है। कैथल नागरिक अस्पताल में सभी सुविधाएं तकरीबन सही पाई गई हैं। टीम में क्वालिटी प्रबंधक नरेंद्र कौर व स्टाफ नर्स दीपा शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें