फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध असलहा सहित 5 आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। अवैध असलाह सहित पांच आरोपियों को पुलिस ने काबू किया गया है, उनके कब्जे से 2 पिस्तौल, 1 देसी रिवाल्वर व 13 कारतूस बरामद किए गए है। सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। एसपी लोकेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने सेक्टर 18 निवासी 31 वर्षीय सुनील को काबू किया।
विज्ञापन

जांच के दौरान आरोपी के कब्जे से एक अवैध पिस्तौल व तीन कारतूस बरामद हुए। आरोपी ने पूछताछ में कबूला है कि यह पिस्तौल उसने जिला मुजफ्फरपुर उत्तर प्रदेश निवासी अजय से खरीदी थी। अजय देवबन ठेके पर कारिंदे का काम करता है। असलाह सप्लायर मलिकपुर जिला मुजफ्फरपुर उत्तर प्रदेश निवासी अजय को भी काबू कर लिया गया।
दूसरे मामले में पुलिस ने बस अड्डा राजौंद की तरफ से आए राजौंद निवासी आरोपी विजय को काबू कर लिया। जांच के दौरान आरोपी के कब्जे से एक अवैध रिवाल्वर बरामद हुआ। एसपी ने बताया कि एक अन्य मामले में पुलिस ने शेरुखेड़ी शराब ठेके के पास बैठे चंदाना गेट निवासी आरोपी आकाश उर्फ काकू को काबू कर लिया। जांच के दौरान आरोपी के कब्जे से एक पिस्तौल व 10 कारतूस बरामद हुए। आरोपी ने यह अवैध पिस्तौल गुलमोहर सिटी निवासी संजीव कुमार से खरीदी थी। असलाह सप्लायर संजीव को भी पुलिस ने काबू कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें