43 new cases of corona, 7 beat corona
- फोटो : Kaithal
कैथल। लगातार कोरोना की रफ्तार में तेजी आ रही है। मंगलवार को जिले में कोरोना संक्रमण के 43 केस सामने आए हैं। कुल सक्रिय केस बढ़कर 217 हो गए हैं। इनमें से 203 को होम आईसोलेशन में रखा गया है, चार मरीजों का इलाज नागरिक अस्पताल कैथल, 2 मरीजों का रेडफोक्स अस्पताल, एक मरीज जीएमसी चंडीगढ़ में, 1 मरीज का इलाज शाह अस्पताल, पीजीआई चंडीगढ़ में 5 मरीजों, सिग्नस अस्पताल में 1 मरीज का इलाज चल रहा है। सात मरीजों ने कोरोना को मात भी दी है।
डीसी प्रदीप दहिया ने बताया कि जिले में 11 हजार 479 कोरोना के मरीजों में से 10 हजार 913 मरीज ठीक हो चुके हैं। जिले का रिकवरी रेट 95 प्रतिशत है। संक्रमण दर 3.03 प्रतिशत है तथा मृत्य दर 3.0 प्रतिशत है। होम आइसोलेशन में रह रहे 9727 व्यक्तियों में से 9524 ठीक हो चुके हैं। पूरे जिले में अब तक 14 लाख 65 हजार 438 व्यक्तियों का टीकाकरण किया जा चुका है, जिनमें से 8 लाख 58 हजार 997 व्यक्तियों को पहली डोज तथा 6 लाख 5 हजार 760 व्यक्तियों को दूसरी डोज दी जा चुकी है, जिनमें 13 हजार 902 हेल्थ केयर वर्कर्स, 11 हजार 590 फ्रंटलाइन वर्कर्स, 15 से 18 वर्ष के बच्चों को 3551, 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के 8 लाख 84 हजार 899 व्यक्ति तथा 45 से 59 वर्ष आयु वर्ग के 2 लाख 90 हजार 742, 60 वर्ष आयु वर्ग से ऊपर के 2 लाख 27 हजार 763 व्यक्ति शामिल हैं। मंगलवार को 6041 व्यक्तियों का टीकाकरण किया गया।