फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि यंत्र लेने वाले 42 किसानों को मिलेंगे 82 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। अनुदान पर कृषि यंत्र लेने वाले किसानों के लिए अच्छी खबर है। कृषि एवं कल्याण विभाग ने अनुदान पर लिए गए कृषि यंत्रों की अनुदान राशि की दूसरी किस्त स्मैम किसान योजना के तहत शुक्रवार को जारी होगी। 42 किसानों के खातों में लगभग 84 लाख रुपये की राशि डाली जाएगी। इससे पहले विभाग ने पहली किस्त में 292 व्यक्तिगत किसान और 60 कस्टम हायरिंग सेंटरों को पांच करोड़ रुपये की राशि दी है।
विज्ञापन

विभाग की ओर से सीआर स्कीम के तहत कस्टम हायरिंग सेंटर पर 80 प्रतिशत और व्यक्तिगत 50 प्रतिशत सब्सिडी दी जाती है। जिन किसानों ने विभाग की वेबसाइट पर आवेदन किया था, उनको यह लाभ दिया जा रहा है। विभाग की ओर से हर वर्ष स्ट्रा बेलर, हैप्पी सीडर, सुपर सीडर, रीपर, जीरो टिलेज मशीन सहित अन्य तरह की मशीनें किसानों को अनुदान पर दी जाती हैं, ताकि किसान कृषि यंत्रों के माध्यम से धान की पराली को काटकर उसकी गांठ बना सकें या फिर खेत की जमीन में मिला सकें।
कृषि विभाग के एडीओ डॉ. सज्जन सिंह ने बताया कि जिन किसानों ने फसल अवशेष प्रबंधन के लिए कृषि यंत्रों को अनुदान पर लिया था। उनकी स्मैम स्कीम के तहत अनुदान राशि शुक्रवार को किसानों के सीधे खातों में डाली जाएगी। अब तक पहली किस्त में किसानों के खातों में पांच करोड़ की राशि डाल दी गई है। इसी सप्ताह में दूसरी किस्त लगभग 84 लाख रुपये की राशि डाल दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें