फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयदीप राणा सर्व सम्मति से बने मंडी आढ़त एसोसिएशन प्रधान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कलायत। मंडी आढ़त एसोसिएशन का चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हो गया। दुर्गा मंदिर में आयोजित बैठक में सबसे पहले लगातार 4 वर्ष से मंडी प्रधान का कार्यभार संभाले रणधीर सिंह चहल ने वित्त वर्ष का लेखा जोखा प्रस्तुत कर इस वर्ष प्रधान पद के लिए किसी दूसरे व्यापारी को चुनने का ऐलान किया। इसके साथ ही मीटिंग के लिए सत्यनारायण जैलदार बालू वाले को कार्यकारी प्रधान नियुक्त किया गया। जिसके पश्चात प्रधान का चुनाव चुनने की प्रक्रिया शुरू हुई।
विज्ञापन

व्यापारी जोगध्यान व पूर्व में मंडी प्रधान रहे जयदीप राणा ने प्रधान बनने की इच्छा व्यक्त की। व्यापारियों ने दोनों उम्मीदवारों की सहमित से प्रधान चुनने की बात कही। कार्यकारी प्रधान सत्यनारायण जैलदार व व्यापारियों द्वारा लिए निर्णय अनुसार दोनों उम्मीदवारों को एकांत में भेजा गया। जोगध्यान ने घोषणा की कि अगर जयदीप राणा को प्रधान बनाया जाता है तो उन्हें किसी भी प्रकार की आपत्ति नहीं। इसके साथ ही कार्यकारी प्रधान ने जयदीप राणा को आगामी वित्त वर्ष के लिए मंडी प्रधान घोषित कर दिया। जयदीप राणा ने मंडी व्यापारियों को आश्वस्त किया कि जिस उम्मीद के साथ उन पर भरोसा किया गया वे उस पर खरा उतरेंगे।
विज्ञापन



जयदीप राणा बने मंडी आढ़त एसोसिएशन प्रधान
फोटो नंबर-26
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें