फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में डेंगू के मिले 4 और नए मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। जिले में डेंगू का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा। हर दिन कई-कई मरीज सामने आ रहे हैं। सोमवार को भी डेंगू के 4 नए मरीज पाए गए। चारों को इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल किया गया है। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में अब तक 357 व्यक्ति डेंगू से पीड़ित पाए गए हैं। इनमें सबसे ज्यादा कैथल शहरी क्षेत्र में 231 मरीज पाए गए हैं। सोमवार को बुखार से पीड़ित 95 मरीजों की डेंगू के लिए जांच की गई, जिनमें से 4 को डेंगू पाया गया।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. जयंत आहूजा ने बताया कि डेंगू से बचाव के लिए विभाग लगातार कार्य कर रहा है। फॉगिंग करवाने के साथ-साथ लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। उन्होंने जिलावासियों से अपील की कि बीमारी से बचाव के कार्यों में विभाग का सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें