फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: अमेरिका भेजने के नाम पर 39 लाख ठगे, आरोपी काबू

Sun, 28 Sep 2025 06:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। अमेरिका भेजने के नाम पर 39 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने युवक को अमेरिका भेजने का झांसा दिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान लाखनौर गांव, जिला सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) निवासी विनीत कुमार उर्फ हन्नी के रूप में हुई है। पूछताछ के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा।

फतेहपुर पूंडरी निवासी भारत ने शिकायत दी कि नवंबर 2024 में रिंकू मैहला निवासी मुंदड़ी और उसके साथियों ने उसे अमेरिका भेजने का झांसा देकर 57 लाख रुपये में बातचीत की।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता को दुबई का वीज़ा दिलवाकर 17 नवंबर 2024 को शारजाह के रास्ते दुबई भेजा गया। इसके बाद उसे इजराइल, स्पेन और निकारागुआ होते हुए अवैध रूप से मैक्सिको पहुंचाया गया, जहां स्थानीय तस्करों ने प्रताड़ित
विज्ञापन


किया और परिवार से लगातार पैसे की मांग कर धमकाया।

शिकायतकर्ता के परिवार ने किस्तों में कुल 39 लाख रुपए आरोपियों को दिए, लेकिन न तो युवक को अमेरिका पहुंचाया गया और न ही उसकी सुरक्षा सुनिश्चित की गई। मजबूरी में युवक को अपने खर्चे पर भारत लौटना पड़ा। इस मामले में थाना पूंडरी में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें