फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: आईं 35 शिकायतें, 16 का मौके पर समाधान

Thu, 05 Dec 2024 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिले के सभी समाधान शिविरों में बुधवार को कुल 35 शिकायतें आई, जिनमें से 16 का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। अन्य शिकायतों के त्वरित निपटान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए। वहीं, उपमंडल स्तर पर संबंधित एसडीएम ने समस्या सुनीं।

लघु सचिवालय के सभागार में बुधवार को आयोजित समाधान शिविर में सीटीएम गुरविंद्र सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारियों की ओर से आमजन की समस्याएं सुनी। जिला स्तरीय इस समाधान शिविर में 20 शिकायतें आई, जिसमें से आठ का मौके पर ही समाधान कर दिया गया।
विज्ञापन


इसी प्रकार से एसडीएम कलायत कार्यालय में छह शिकायतें आईं, जिसमें एक का मौके पर समाधान हो गया। गुहला एसडीएम कार्यालय में नौ शिकायतें प्राप्त हुईं। जिसमें से सात शिकायतों का मौके पर समाधान हो गया। डीसी प्रीति ने कहा कि समाधान शिविर हरियाणा सरकार की एक अच्छी पहल है। आमजन को एक ही छत के नीचे सभी विभागों से जुड़े अधिकारी मौजूद रहते हैं, जिससे किसी समस्या का समाधान होना संभव हो जाता है।
विज्ञापन


ये समाधान शिविर जिला स्तर के साथ उपमंडल स्तर पर प्रत्येक कार्य दिवस में सुबह 10 से 12 बजे तक आयोजित किए जा रहे हैं। आमजन को इन शिविरों का लाभ उठाना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें