फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन ने मनाया नौ सेना दिवस

Thu, 05 Dec 2024 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। पार्क रोड स्थित शहीद स्मारक में पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन ने भारतीय नौ सेना दिवस धूमधाम से मनाया। इस कार्यक्रम में कैथल के एसडीएम अजय जांगड़ा मुख्य अतिथि रहे। सभी पूर्व सैनिकों ने पुष्प अर्पित करके शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

इस दौरान देशभक्ति गीतों का भी कार्यक्रम लोक गायक कलाकार फौजी कर्मवीर ने प्रस्तुत किया। श्रद्धांजलि देने के बाद दिसंबर मास की मासिक बैठक का आयोजन किया।
विज्ञापन


इस मौके पर जानकारी दी गई कि वायु सेना में कार्यरत सीपीएल प्रशांत यादव की पुत्री जानवी, जो केवल 12 महीने की है और वह मस्कुलर एंथ्रोपी नामक भयंकर बीमारी से जूझ रही है। इसका इलाज दिल्ली आरआर हॉस्पिटल के बाद एम्स में इलाज चल रहा है।

डॉक्टर की टीम के मुताबिक एक इंजेक्शन की जरूरत है, जो की संयुक्त राष्ट्र अमेरिका से उपलब्ध हो सकता है और उसकी कीमत 14 करोड़ के लगभग है, इस राशि को ये सैनिक वहन नहीं कर सकता। इसके लिए रक्षा मंत्री से भी गुहार लगाई जा चुकी है। इस बारे एसोसिएशन प्रधान जगजीत फौजी ने सभी साथियों से विचार विमर्श करने के लिए कहा तो इस प्रस्ताव को सभी ने एकमत होकर कहा विचार करने की जरूरत नहीं है। जो भी जितना दे सकता है, वो नकद एवं एसोसिएशन के खाते में डलवा दे और एसोसिएशन की जिम्मेदारी पीड़ित तक ये राशि पहुंचने की होगी।
विज्ञापन


जानवी के लिए राशि एकत्रित करना शुरू कर दिया। इस बारे में कैप्टन नर सिंह ढुल, कैप्टन रवि दत्त शर्मा, सार्जेंट धर्मवीर सिंह एयरफोर्स प्रधान ने है राशि एकत्रित करने के लिए सभी को प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें