फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: आवेदन के अंतिम दिन 3276 अभ्यर्थियों ने कराया पंजीकरण

Tue, 17 Jun 2025 02:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। शहर के आरकेएसडी कॉलेज में स्नातक कक्षाओं के दाखिलों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया चल रही है। सोमवार को आवेदन का अंतिम दिन था। इसके बाद पोर्टल बंद हो गया है। सोमवार को 3276 अभ्यर्थियों ने चार संकायों के कुल 17 कोर्स की 2445 सीटों के लिए आवेदन किया है।
विज्ञापन

वहीं कॉलेज के कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. राजबीर पाराशर के नेतृत्व में दाखिला समिति की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें दाखिले की तैयारियों के संबंध में चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि आरकेएसडी कॉलेज में स्नातक प्रथम वर्ष की चार संकायों के कुल 17 कोर्स की 2445 सीटें हैं। इसमें से 1976 आवेदनकर्ताओं ने महाविद्यालय को प्रथम पसंद के रूप में चुना है। उन्होंने बताया कि कॉलेज पाठ्यक्रम की सीटों पर दाखिले के साथ खेल कोटे की सीटों पर भी दाखिले किए जाएंगे। इसके लिए आवेदकों के पास खेल विभाग से बना हुआ स्पोर्ट्स ग्रेडेशन सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है।
इसके अलावा उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने कॉलेजों में दाखिले के लिए जारी शेड्यूल में बदलाव किया है। अब कॉलेजों में दाखिले के लिए पहली प्रोविजनल मेरिट सूची 18 की बजाय 25 जून को जारी होगी। विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन में हुई त्रुटि को ओटीपी बेस पर 17 जून तक ठीक कर सकेंगे जबकि दस्तावेजों की जांच 22 जून तक होगी।
विज्ञापन

25 जून को पहली प्रोविजनल तथा 26 जून को पहली फाइनल मेधा सूची जारी होगी। विद्यार्थी 27 से 30 जून तक फीस जमा करवाकर अपना दाखिला सुनिश्चित कर सकेंगे। वहीं, दूसरे दौर की काउंसलिंग के बाद कक्षाएं शुरू होंगी। कॉलेजों में दाखिले के लिए परिवार पहचान पत्र अनिवार्य किए गए हैं।
अब 23 जून को पोर्टल पर सभी योग्य अभ्यर्थियों की जारी होगी सूची : 25 जून को प्रथम प्रोविजनल लिस्ट एवं सुधार के बाद 26 जून को प्रथम सूची जारी हो जाएगी। इसमें शामिल विद्यार्थी 30 जून तक फीस भरेंगे। 03 जुलाई को दूसरी सूची लगेगी। इसमें शामिल अभ्यार्थियों के लिए फीस भरने की तिथि 4-7 जुलाई रहेगी। बकाया सीटों पर 09 जुलाई को फिजिकल काउंसलिंग होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें