फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: नशा तस्करी के आरोप में तीन पकड़े

Tue, 17 Jun 2025 02:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। एंटी व्हीकल स्टाफ ने दो नशा तस्करी के आरोप में दो युवकों को पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस ने उनकी निशानदेही पर महिला सप्लायर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से 511 ग्राम गांजा फूल पत्ती ,वारदात में प्रयुक्त गाड़ी व एक हजार रुपये ड्रगमनी बरामद हुई है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि एंटी व्हीकल स्टाफ प्रभारी प्रदीप कुमार की टीम रात्रिकालीन गश्त के दौरान ब्रह्मानंद चौक पूंडरी के पास मौजूद थी। इस दौरान उन्हें जानकारी मिली कि फतेहपुर निवासी शुभम व अमित उर्फ मोनी कार में नशीला पदार्थ गांजा फूल पत्ती लेकर फरल की तरफ से पूंडरी आने वाले हैं। उनको ब्रह्मानंद चौक पूंडरी के पास नाकाबंदी करके काबू किया जा सकता हैं।
इसके बाद टीम ने ब्रह्मानंद चौक पूंडरी के पास नाकाबंदी करके फरल की तरफ से आने वाले वाहनों की निगरानी शुरु कर दी। कुछ समय बाद फरल की तरफ से आई कार में सवार फतेहपुर निवासी शुभम व अमित उर्फ मोनी को पुलिस ने काबू कर लिया।
विज्ञापन

सूचना के बाद मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार ढांड अचीन के समक्ष नियमानुसार ली गई। तलाशी दौरान आरोपियों के कब्जे में पॉलीथिन से 511 ग्राम गांजा फूल पत्ती बरामद हुई। थाना पूंडरी में केस दर्ज करके आरोपियों को मौके पर पहुंचे एसआई जयभगवान ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ दौरान दोनों आरोपियों ने कबूल किया कि उसको यह मादक पदार्थ गांजा फूल पत्ती इंद्रा कालोनी जिला कुरुक्षेत्र निवासी एक महिला सुमन ने उपलब्ध करवाया हैं। पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए नशा सप्लायर महिला आरोपी सुमन को भी काबू कर लिया। जिसके कब्जे से एक हजार रुपये ड्रगमनी बरामद हुई। सभी आरोपी सोमवार को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिए गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें