फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव मालखेड़ी में रोड जाम करने के आरोप में सात पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
रोड जाम करने के आरोप में सात पर केस
विज्ञापन

कैथल। गांव मालखेड़ी में हत्या के आरोपी की पत्नी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जाम लगाने के मामले में सदर पुलिस ने सात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोप है कि ग्रामीणों द्वारा रोड जाम करने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा है।
संगतपुरा चौकी के हेड कांस्टेबल दलबीर सिंह ने बताया कि 12 जून की दोपहर करीब दो बजे गांव मालखेड़ी के लोगों ने हत्या के आरोपी की पत्नी की गिरफ्तारी को लेकर कैथल-खनौरी रोड पर जाम लगा दिया। जिसके कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसआई हरपाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने गांव मालखेड़ी के पूर्व सरपंच रामदिया, शमशेर सिंह, कुलदीप, रतना, केहर सिंह, गुरमीत, नेतार सिंह पंच के खिलाफ रोड जाम करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें