फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कलायत में जांचीं 30 स्कूल बसें, 15 में मिलीं खामियां

Tue, 04 Feb 2025 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। आरटीए विभाग ने एसडीएम कार्यालय में सोमवार को निजी स्कूल बसों की फिटनेस की जांच की। दोपहर दो बजे तक 30 बसों की फिटनेस जांच की गई, जिसमें देखा गया कि बसों में विद्यार्थियों की सुरक्षा और सुविधा के उपकरण सही हैं या नहीं। जिन 15 बसों में खामियां मिलीं, उन्हें दो हफ्तों में दुरुस्त करने का नोटिस दिया गया। जांच का यह अभियान 18 फरवरी तक चलेगा।

गौरतलब है कि दिसंबर में भी जब बसों की फिटनेस जांची गई थी तो 420 स्कूल बसों में कमियां मिली थीं। इस पर डीसी ने आरटीए विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि स्कूल संचालकों को कमियां दूर करने के निर्देश दिए जाएं। बसों में प्राथमिक उपचार किट, चालक, कंडक्टर का लाइसेंस, कैमरे, लाइट, अग्नि सुरक्षा उपकरण व अन्य पैरामीटर दुरुस्त किए जाएं। इसके लिए आरटीए विभाग ने स्कूल संचालकों को 15 दिन का समय दिया था। अब बसों की दोबारा जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


बसों में पहले भी मिली थी ये खामियां ः आरटीए विभाग के इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने बताया बसों की जांच के दौरान प्राथमिक उपचार किट अपडेट नहीं मिली। वाइपर टूटे मिले, टायर भी पुराने मिले, जिन्हें बदलने के आदेश दिए गए। इसके अलावा कुछ बसों में रिफ्लेक्टर भी सही हालत में नहीं मिले, जिन्हें टेप से बदला गया।
विज्ञापन


बसों के स्पीड कंट्रोलर भी ठीक से काम नहीं कर रहे थे, कैमरों को भी ठीक करवाने के आदेश दिए गए। उन्होंने कहा कि बसों की जांच चार से पांच घंटे तक की गई। अगर कम खामियां मिलती हैं, तो उन्हें दूर करने के लिए कहा जाता है। ज्यादा लापरवाही मिलने पर विभागीय कार्रवाई की जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें