संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जिलेभर के कॉलेजों में स्नातक प्रथम वर्ष के दाखिले की प्रक्रिया जारी है। इसी कड़ी में आरकेएसडी पीजी कॉलेज में वीरवार तक कुल 2964 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। इसी दिन कॉलेज में स्थापित हेल्प डेस्क पर बड़ी संख्या में विद्यार्थी दाखिले की जानकारी लेने पहुंचे।
कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सत्यबीर मेहला ने बताया कि कॉलेज में उपलब्ध 12 स्नातक कार्यक्रमों के अंतर्गत अब तक कुल 125 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है, जिनमें से 82 ने आरकेएसडी कॉलेज को अपनी पहली प्राथमिकता के रूप में चुना है।
दाखिला प्रभारी डॉ. विकास भारद्वाज ने बताया कि नई शिक्षा नीति 2020 के अनुसार विभिन्न विषय संयोजन उपलब्ध हैं। बीए कार्यक्रम में सहायता प्राप्त श्रेणी में 53 विषय संयोजन और स्वयं वित्तपोषित श्रेणी में लगभग 16 विषय संयोजन उपलब्ध हैं। इसलिए विद्यार्थियों को सलाह है कि वे कॉलेज के स्टाफ रूम में स्थापित हेल्प डेस्क पर जाकर अपने प्रश्नों का समाधान अवश्य प्राप्त करें, उसके बाद ही पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी करें। स्नातक स्तर की दाखिला प्रक्रिया के लिए फार्म भरने का नया शेड्यूल जारी है, अंतिम तिथि 16 जून है।
कोर्स
सीटें
आवेदन
बीए
560
1453
बीए सेल्फ फाइनेंस
150
99
बीए इवनिंग
380
142
बीकॉम
160
487
बीकॉम सेल्फ फाइनेंस
80
156
बीकॉम इवनिंग
220
101
बीकॉम इवनिंग ऑनर्स
60
90
बीएससी फिजिकल साइंस
140
207
बीएससी फिजिकल साइंस सेल्फ फाइनेंस
120
114
बीएससी लाइफ साइंस
80
208
बीएससी लाइफ साइंस सेल्फ फाइनेंस
80
45
बीएससी फिजिकल एजुकेशन (वित्त पोषित)
55
83
बीसीए (वित्त पोषित)
140
286
बीबीए (वित्त पोषित)
70
196
बीकॉम टैक्स (वित्त पोषित)
60
18
बीकॉम इंश्योरेंस (वित्त पोषित)
60
19
बीवोकेशनल (वित्त पोषित)
30
8