कैथल। नशा मुक्ति अभियान के तहत जाखौली अड्डा स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में तीन दिवसीय निशुल्क नशा मुक्ति शिविर वीरवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। इस दौरान दूसरे दिन 280 लोगों ने परामर्श लिया।
इससे पहले दिन भी करीब 280 लोगों ने डॉक्टरों से परामर्श लेकर दवाइयां ली थी। डीएसपी कुलदीप बेनीवाल ने बताया कि जिला के लोगों की ओर से नशा मुक्त अभियान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया जा रहा है। डीएसपी ने बताया कि शिविर के दौरान थाना शहर प्रभारी इंस्पेक्टर गीता, चौकी अनाज मंडी प्रभारी एएसआई सुरेश कुमार, एएसआई ओमप्रकाश व एचसी सुनील की टीम ने आमजन को नशे के दुष्प्रभावों पर जानकारी दी। संवाद