कैथल। एंटी नारकोटिक सेल ने गुप्त सूचना के आधार पर शहर के खुराना रोड स्थित नानकपुरी कॉलोनी के एक मकान पर दबिश दी और बड़ी मात्रा में नशीली गोलियां बरामद की। कार्रवाई के दौरान टीम ने मकान मालिक विक्रम को मौके पर दबोच लिया।
टीम प्रभारी बलराज व डीएसपी मुख्यालय बीरभान के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में मकान से 18 हजार 600 अल्प्रेक्स व 5 हजार ट्रामाडोल गोलियां मिलीं, जिन्हें सील कर लिया गया है। पूछताछ के दौरान जब आरोपी से दवाइयों के दस्तावेज मांगे गए, तो वह कोई भी कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। डीएसपी बीरभान ने बताया कि नशीली दवाओं की जांच की जा रही है और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।