फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्यंत चौटाला की नई पार्टी प्रदेश के युवाओं को देगी नया मंच

विज्ञापन
विज्ञापन
अभय को छोड़ दुष्यंत के खेमे में शामिल हुए इनेलो कार्यकर्ता
विज्ञापन

दुष्यंत चौटाला की नई पार्टी प्रदेश के युवाओं को देगी नया मंच
फोटो नंबर-53
अमर उजाला ब्यूरो
गुहला चीका। रविवार को इनेलो से जुड़े सैकड़ों युवा व बुजुर्ग देवी लाल पार्क में एकत्रित हुए। जहां उन्होंने इनेलो छोड़कर दुष्यंत चौटाला के साथ जाने का एलान कर दिया। युवाओं का नेतृत्व कर रहे जगदेव सीड़ा ने कहा कि जिन नेताओं ने अपनी हरकतों से इनेलो को काफी पीछे धकेलने का कार्य किया, अभय चौटाला उन्हीं नेताओं को तरजीह देते हैं। जबकि पार्टी के लिए दिन रात मेहनत करने वाले युवा नेताओं की अनदेखी करने के साथ-साथ उनके साथ बदसलूकी भी की जाती है।
जगदेव ने कहा कि दुष्यंत चौटाला के अगुवाई में बनने वाली नई पार्टी प्रदेश के युवाओं को एक नया मंच प्रदान करेगी। सुरेंद्र वाल्मीकि ने कहा कि ताऊ देवी लाल की नीतियों को दुष्यंत चौटाला ही सही मायनों में आगे लेकर जा रहे हैं। इसलिए इस घड़ी में पार्टी के सारे सच्चे सिपाही अजय चौटाला और दुष्यंत चौटाला के साथ खड़े हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुजुर्गों ने दी सीख-सबको साथ लेकर चलो : बैठक केवल युवाओं के लिए बुलाई गई थी। लेकिन इनेलो के बुजुर्ग नेता खजान सिंह भागल सहित दर्जनों पुराने कार्यकर्ता भी आए और दुष्यंत के हक में बोले। खजान सिंह ने कहा कि उन्हें दुष्यंत चौटाला में ताऊ देवी लाल की आदतें नजर आती हैं। जिसके वे कायल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें