फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सरकार में कलायत में बही विकास की धारा

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा सरकार में कलायत में बही विकास की धारा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कलायत। पूर्व की सरकारों ने कलायत हल्के के विकास के लिए कोई प्रयास नहीं किए गए। कलायत क्षेत्र की अनदेखी कर पिछड़ने के लिए छोड़ दिया। उक्त शब्द उपमंडल के गांव शिमला में बाल्मीकि समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे भाजपा प्रांतीय उपाध्यक्ष धर्मपाल शर्मा ने कहे। गांव में पहुंचने पर शर्मा का स्वागत सरपंच प्रतिनिधि सिया राम सहित अनेक ग्रामीणों ने किया। भाजपा नेता धर्मपाल शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा प्रदेश में विकास के जो नए आयाम इन 4 वर्षों में स्थापित किए जा रहे है पूर्व में वह 40 वर्षों के शासनकाल में भी नहीं हुए। उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकारों में जहां भाई भतीजावाद व क्षेत्रवाद के साथ भ्रष्टाचार का बोलबाला था वहीं भाजपा ने इन बातों पर अंकुश लगाते सबका साथ समान विकास की नीति पर मोहर लगाई जिसका ही परिणाम है कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा बिना भेदभाव किए प्रदेश के सभी 90 विधानसभा हलकों में समान विकास करवाया जा रहा है। इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि सिया राम, मिशन मोदी के प्रांतीय महासचिव रवींद्र धीमान, ललित गौड, महावीर शर्मा, प्रवीण, फूल ङ्क्षसह, रामफल, रामचंद्र बाल्मीकि, चंद्रभान, देशराज बाल्मीकि, नफे ङ्क्षसह, बलबीर चौंकीदार, दीपाराम, गुरिया राम बाल्मीकि, सुखा पंच, टेका राम, राजा राम, जीत बाल्मीकि व बलबीर पंच सहित बुजुर्ग, युवा व महिलाएं मौजूद रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें