फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुलाई माह में 212 आरोपी गिरफ्तार किए

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पुलिस ने जुलाई महीने में शराब व मादक पदार्थ तस्करी, चोरी, लूट, सेंधमारी, अवैध हथियार, जुआ इत्यादि के 167 मामलों में 212 आरोपी गिरफ्तार किए है। आरोपियों के कब्जे से 40448 बोतल शराब व 2463 लीटर लाहन बरामद किया गया है। इसके साथ ही एक महीने में पुलिस द्वारा 23 लाख 69 हजार 723 रुपये मूल्य की चोरीशुदा जनसंपत्ति भी बरामद की है।
विज्ञापन

संपत्ति के 43 मामलों में 62 आरोपी काबू किए गए। इनके कब्जे से 29,69,723 रुपये मूल्य की चोरीशुदा संपत्ति बरामद हुई। चोरी के 25 मामलों को सुलझा कर 35 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, इनके कब्जे से 13 लाख 51 हजार 380 रुपये मूल्य की चोरीशुदा जन संपत्ति, लूटपाट के 1 मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करके 1 लाख 20 हजार रुपये की संपत्ति बरामद हुई। इसी प्रकार सेंधमारी के 12 मामलों में 16 आरोपियों के कब्जे से 11 लाख 40 हजार 100 रुपये की संपत्ति, झपटमारी के 2 मामलों में 5 आरोपियों को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से 19 हजार रुपये की संपत्ति व चोरीशुदा संपत्ति रखने के 3 मामलों में 5 आरोपियों के कब्जे से 3 लाख 39 हजार 243 हजार रुपये की चोरीशुदा जनसंपत्ती बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें