फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal: BJP विधायक का ब्राह्मणों के प्रति विवादित बयान, विरोध होने पर मांगी माफी, देखें Video

Thu, 12 Jun 2025 07:58 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल

सार

भाजपा विधायक सतपाल जांबा की ओर से ब्राह्मण समाज पर की गई टिप्पणी का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसके बाद ब्राह्मण समाज में रोष है। 
विज्ञापन
सतपाल जांबा, भाजपा विधायक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फरल गांव के संत कबीर मंदिर में पूंडरी से भाजपा विधायक सतपाल जांबा की ओर से ब्राह्मण समाज पर की गई टिप्पणी का एक वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद पूंडरी हलके ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश में विरोध होना शुरू हो गया। विधायक की ओर से दिए गए विवादित बयान के वीडियो में विधायक ब्राह्मणों को पाखंडी बता रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


इससे पूर्व भी विधायक सतपाल जांबा अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रह चुके हैं। हैरानी की बात यह है कि सभी विवादित बयान फरल गांव में दिए गए। इसमें पहले महिला सरपंच फिर राजपूत समाज और अब ब्राह्मण समाज पर जांबा के विवादित बयान का वीडियो वायरल हुआ। इसके बाद समाज में रोष पनपा। ब्राह्मण समाज में पनपे रोष को देखते हुए विधायक सतपाल जांबा ने समाज से माफी मांग कर मामले को कुछ हद तक शांत कर दिया। बता दें कि विधानसभा चुनाव में ब्राह्मण समाज की ओर से भाजपा प्रत्याशी सतपाल जांबा को भारी मत देकर जिताने में अहम भूमिका रही थी।

ये भी पढ़ें: Rewari: इस दिन रेवाड़ी आएंगी सीएम सैनी, क्षेत्रवासियों को देंगे करोड़ों रुपये की सौगात
विज्ञापन

 
विज्ञापन

यह वीडियो हुआ वायरल
फरल गांव में आयोजित संत कबीरदास जयंती समारोह में विधायक जांबा के ब्राह्मणों को पाखंडी बताने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। हालांकि विधायक यह बात संत कबीर दास की विचारधारा के विपरीत चलने वालों पर कही थी। बयान में विधायक ने उस समय से जोड़कर कहा था कि कुछ पाखंडी ब्राह्मणों ने कबीर दास के खिलाफ साजिश रची थी।

जांबा ने मांगी माफी
विधायक जांबा ने एक वीडियो जारी कर स्थिति स्पष्ट की है। विधायक ने कहा कि मैंने कहा था कबीर पाखंड के खिलाफ थे और जो उस समय पाखंडी ब्राह्मण हुआ करते थे वो उनके खिलाफ थे। मेरे बयान को तोड़ा मरोड़ा गया है। अगर ब्राह्मण समाज को मेरे बयान से बुरा लगा है तो मैं हाथ जोड़कर माफी मांगता हूं। 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें