21 days training is not required to get driving license
- फोटो : Kaithal
तीन माह से महज 2 से 3 हजार रुपये में बन जाने वाला ड्राइविंग लाइसेंस लोगों को 5 से 10 हजार रुपये में बनने लगा था। जिसका मुख्य कारण सरकार द्वारा अनिवार्य कर दी गई 21 दिन की ट्रेनिंग थी। जिसके लिए निजी संस्थान 5 से 7 हजार रुपये तक वसूल रहे थे। अब सरकार ने इस ट्रेनिंग की शर्त को ही हटा दिया है। जिससे लोगों को बड़ी राहत मिली है। इस ट्रेनिंग के बिना ही लाइसेंस बना जाएगा।
लगभग दो महीने पहले ड्राइविंग स्कूल से 21 दिन के प्रशिक्षण प्रमाण पत्र जरूरी किया गया था। जिसके लिए शहर में कई ट्रेनिंग स्कूल खुल गए थे। कई स्कूलों में मनमानी फीस वसूली जा रही थी। 2 से 3 हजार रुपये में बनने वाला लाइसेंस 8 से 10 हजार रुपये में बनने लग गया था। ऐसे में विभाग ने ये स्पष्ट किया है कि लाइट मोटर व्हीकल के लिए 21 दिन के प्रशिक्षण प्रमाण पत्र की आवश्यकता नहीं है। अब लाइसेंस पूर्व की भांति सामान्य प्रक्रिया से बन जाएंगे।
अब 21 दिन का प्रशिक्षण जरूरी नहीं है। अब पहले की तरह की लाइसेंस बनाए जा रहे हैं।