कैथल। राजौंद थाना की पुलिस ने एक सीएससी केंद्र संचालक के साथ करीब 20 हजार रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में एक आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
राजौंद निवासी राकेश ने क्षेत्रीय थाने में दी शिकायत में बताया कि उसका नगर पालिका के पास सीएससी सेंटर है। 27 अप्रैल को करीब 11 बजे उसके पास एक फोन आया तथा उसे पूछा कि क्या वह 20 हजार रुपये की ट्रांजेक्शन कर सकता है। इस पर उसने हां बोल दिया। उसने कहा कि एक आदमी रुपये लेकर आएगा और आप रुपये लेकर ट्रांजेक्शन कर देना। उसने उसके पास एक आदमी भेजा जिसका नाम राजेंद्र था और फोन पर उससे मेरी बात करवाई।
फोन पर उसने कहा कि इसके अंदर पर 19800 डाल देना और पेमेंट इस आदमी से ले लेना जो मैंने इसको दे रखी है। मैंने उसके कहे अनुसार 19 हजार 800 रुपये की ट्रांजेक्शन कर दी।
थाना प्रभारी राजकुमार ने बताया कि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। संवाद