फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: विदेश के रिश्तेदार बन दो लाख ठगे

Fri, 02 May 2025 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। साइबर ठगों ने विदेश के रिश्तेदार बनकर एक व्यक्ति से दो लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित ने साइबर क्राइम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

साइबर थाना पुलिस को दी शिकायत में बदसूई निवासी रमन कुमार ने बताया कि वह दुकान पर मुनीम का काम करता है। उसका रिश्तेदार बिट्टू ऑस्ट्रेलिया में है। उसके पास एक फेसबुक आईडी से मैसेज आया तथा उसने कहा कि आपके पास 10 लाख रुपये भेजने है। वह अपना आधार कार्ड भेज दें। उसमें वह पैसे डलवा देता है। उसने उसके पास अपने भाई का आधार कार्ड व बैंक खाता नंबर भेज दिया। इसके बाद आरोपी ने उसके पास 10 लाख 40 हजार 600 रुपये जमा करवाने की एक रसीद भेज दी।
विज्ञापन


उसके भाई विजय के पास व्हाट्सएप पर फोन आया और कहा कि वह एसबीआई बैंक से बोल रहा है। आपके खाते में विदेश से पैसे आए हैं। इनको आपके बैंक खाते में आने में 24 घंटे लगेंगे। फिर इसी फेसबुक आईडी से मैसेज आया था कहा कि आपके पास मेरे एजेंट का फोन आएगा तथा आप मेरे भेजे 10 लाख 40 हजार 600 में से दो लाख 45 हजार रुपये उसके पास भेज देना।
विज्ञापन


इसके बाद उसके पास एक व्यक्ति का फोन आया तथा कहा कि वह बिट्टू का एजेंट बोल रहा है। बिट्टू ने आपके पास मेरे पैसे भेजे हैं। आप उनमें से मेरे को दो लाख ट्रांसफर कर दें। वह उसकी बातों में आ गया तथा उसके बताए गए बैंक खाते में दो लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। बाद में वह और अधिक पैसे मांगने लगा तो उसे पता चला कि उसके साथ धोखाधडी हुई है। मामले के जांच अधिकारी साइबर थाना पुलिस के सब इंस्पेक्टर सुभ्रांशु ने बताया कि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें