21kht_22_गांव फरल में मुख्य बस स्टैंड के पास स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी
- फोटो : मृतक मदनलाल का फाइल फोटो। परिजन स्रोत
पूंडरी। गांव फरल में मुख्य बस स्टैंड से गुरुद्वारा तक सड़क के डिवाइडर पर लगी स्ट्रीट लाइटें पिछले काफी दिनों से बंद पड़ी हुई हैं। रात के समय सड़क पर घना अंधेरा छा जाता है, जिससे राहगीरों व वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सर्दी का मौसम शुरू होने के साथ ही धुंध बढ़ने लगी है, ऐसे में इस । स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार संबंधित विभाग व पंचायत को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अभी तक लाइटों को ठीक नहीं किया गया।
ग्रामीणों अजय, जगमाल, तरसेम, नरेंद्र, रामलाल, बंटी शर्मा, बोबी, सुरेश, ललित क्वात्रा ने बताया कि सड़क पर लगी बस स्टैंड से गुरुद्वारा तक लगभग 20 लाइटें पिछले काफ़ी दिनों से बंद पड़ी हैं। जिसके बारे उन्होंने सरपंच व संबंधित अधिकारियों को अवगत भी करवाया हुआ है। लेकिन महिना भर बीतने के बाद भी समस्या जस की तस बनी हुई है। इस लगभग 500 मीटर सड़क के टुकड़े पर अंधेरा पसरा रहने के कारण। आए दिन बेसहारा पशु भारी वाहनों की चपेट में आने से घायल हो रहे हैं। कई बार बड़ा हादसा घटते घटते बचा है। ग्रामीणों का कहना है कि क्या संबंधित विभाग किसी हादसे के इंतज़ार में है। ग्रामीणों का तो यहां तक कहना है कि लाइटों का इतनी जल्दी खराब होना भी किसी घोटाले की तरह इशारा कर रहा है। यह भी जांच का विषय है कि लाइटें वो भी लगभग 20 से अधिक खराब पड़ गई। कहीं लाइटें घटिया क्वॉलिटी की तो नहीं थी। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द बंद पड़ी लाइटों को दुरुस्त कराया जाए, ताकि संभावित हादसों को रोका जा सके। सरपंच प्रतिनिधि साहब सिंह राणा ने बताया कि उन्होंने पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों को अवगत करवा दिया था लेकिन लाइटें अभी भी खराब हैं। जल्द ही इस समस्या से निजात दिलाने का हर संभव प्रयास करेंगे। वहीं पीडब्ल्यूडी विभाग के एसडीओ ने बताया कि यह लाइटें पीडब्ल्यूडी विभाग के अधीन न होकर ग्राम पंचायत के अधीन हैं लेकिन फिर भी वे अपनी तरफ़ से इन लाइटों के मैकेनिक से बात करेंगे।