फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पैक्स कार्यालय में घुसा जोहड़ का ओवरफ्लो पानी

Sun, 21 Dec 2025 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
21kht_36_राजौंद  में जोहड़ का आवरफलो हुआ पानी। - फोटो : मृतक मदनलाल का फाइल फोटो। परिजन स्रोत
विज्ञापन
राजौंद। वार्ड नंबर 4 में स्थित पैक्स में जोहड़ का पानी ओवरफ्लो होकर भर गया है। इससे यहां आने वाले उपभोक्ताओं व कर्मचारियों को परेशानी हो रही है। पानी भरने से पैक्स कार्यालय के एक कमरे की दीवार में दरार तक आ गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पैक्स में किसान खाद बीज आदि लेने के लिए आते हैं कार्यालय में पानी भरने से उन्हें परेशानी हो रही है। इतना ही नहीं यहां की गली भी पूरी तरह खराब हो चुकी है। वार्ड निवासी विशाल, विनोद, कुशला, श्याम राणा, कंवर पाल राणा ने बताया कि यहां पानी निकासी नहीं है बाबा ऋषि नाथ का मंदिर भी यही है, जहां प्रतिदिन सैकड़ों लोग माथा टेकने के लिए आते हैं। लेकिन गली में पानी निकासी न होने के कारण उखाड़ी गई गली को लेकर बहुत परेशानी झेलनी पड़ती है। जिससे गली में से खाली निकलना भी मुश्किल हो जाता है। उन्होंने बताया कि इस बारे विभाग को भी अवगत करवाया लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें