फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धार्मिक स्थल से 2 लाख रुपये व चांदी के सिक्के चोरी

विज्ञापन
2 lakh rupees and silver coins stolen from religious place - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
कलायत। चोरों का दुस्साहस बढ़ता जा रहा है। धार्मिक स्थानों को चोर निशाना बनाने से नहीं चूकते। शनिवार की देर रात्रि चोरों ने दुस्साहस का परिचय देते हुए वार्ड 5 स्थित श्री जाहरवीर गोगा पीर धार्मिक स्थल पर रखे दानपात्र को निशाना बनाया। चोरों ने दानपात्र को तोड़कर दो लाख रुपये की नकदी सहित आधा किलो वजन के चांदी के सिक्के चोरी कर ले गए। रविवार की सुबह जब धार्मिक स्थल के सेवक ने कपाट खोले तो दानपात्र का ताला टूटा हुआ मिला। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना किया।
विज्ञापन

वार्ड 5 स्थित श्री जाहरवीर गोगा पीर धार्मिक स्थल में सेंध लगाकर चोर लाखों रुपये की नकदी और चांदी के सिक्के चुराकर ले गए। चोरों ने शनिवार की रात इस घटना को अंजाम दिया। रविवार को सुबह सफाई के लिए जब धार्मिक स्थल के सेवक विनोद धीमान ने कपाट खोले तो दानपात्र का ताला टूटा व सामान बिखरा मिला। पुलिस को दी शिकायत में विनोद धीमान ने बताया कि चोरों ने दानपात्र को तोड़कर उसमें रखे करीब 2 लाख रुपये और आधा किलो वजन के चांदी के सिक्के चोरी कर लिए। इस राशि से धार्मिक स्थल का जीर्णोद्धार किया जाना था।
चोरी की घटना को लेकर थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार ने पुलिस कर्मियों के साथ मौके का मुआयना किया। एसएचओ ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें