फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बुनियाद में 195 का चयन, काउंसलिंग कल

Sat, 02 May 2026 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
सुशील कुमार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। विकल्प फाउंडेशन ट्रस्ट ने बुनियाद बैच 2026–28 के लिए आयोजित थर्ड लेवल परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। जिले के 365 विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया, जिनमें से 195 का चयन किया गया है, जबकि अन्य को वेटिंग सूची में रखा गया है। इनकी 3 मई को काउंसिलंग होगी।

चयनित और वेटिंग सूची में शामिल सभी विद्यार्थियों को आगे की प्रक्रिया के तहत आरोही मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, ग्योंग (कैथल) में काउंसलिंग के लिए बुलाया गया है। काउंसलिंग 3 मई को सुबह 8 बजे होगी। विद्यार्थियों को समय पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


जिला शिक्षा अधिकारी सुभाष कुमार ने चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बुनियाद कार्यक्रम प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के लिए सुनहरा अवसर है, जो उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी का मार्गदर्शन देता है। उन्होंने विद्यार्थियों से इस अवसर का पूरा लाभ उठाने का आह्वान किया। जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग ने भी सभी चयनित विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
विज्ञापन




काउंसलिंग के लिए जरूरी दस्तावेज

काउंसलिंग के दौरान विद्यार्थियों को निम्नलिखित दस्तावेज साथ लाने होंगे:

विद्यार्थी एवं माता-पिता का आधार कार्ड

कक्षा आठवीं उत्तीर्ण की मार्कशीट

स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट

जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

परिवार पहचान पत्र

चार पासपोर्ट साइज फोटो



जिला विज्ञान विशेषज्ञ सुशील कुमार ने बताया कि यह परिणाम विद्यार्थियों की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का प्रमाण है। बुनियाद जैसे कार्यक्रम विद्यार्थियों के भविष्य को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और उम्मीद है कि ये विद्यार्थी आगे उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें