संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जाट कॉलेज में स्नातक अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए द्वितीय वर्ष के छात्रों ने विदाई पार्टी का आयोजन किया गया। इस दौरान रंगारंग प्रस्तुतियों के बीच विभिन्न खिताबों से प्रतिभागी नवाजे गए। नीरज मिस्टर और राखी को मिस फेयरवेल का खिताब मिला।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जाट हाई स्कूल सोसाइटी के प्रधान राजकुमार बैनीवाल उपस्थित रहे। इस दौरान छात्रों ने नृत्य, संगीत और अन्य प्रस्तुतियों से माहौल को खुशनुमा बना दिया। द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों ने अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए विभिन्न टाइटल तैयार किए, जिन पर प्रतिभागियों ने शानदार प्रस्तुतियां दीं।
अन्य पुरस्कारों में बीए अंतिम वर्ष के अजय को मिस्टर इनोसेंट और बीएससी अंतिम वर्ष की महक को मिस इनोसेंट चुना गया। बीए अंतिम वर्ष के सुमित कुमार को मिस्टर कॉमेडियन, बीए अंतिम वर्ष की काजल को मिस गॉर्जियस और बीकॉम की मोनिका को मिस टैलेंटेड का खिताब मिला। सभी विजेताओं को मुख्य अतिथि ने सम्मानित किया।
इस अवसर पर उप प्रधान बलजिंदर सिंह बनवाला, महासचिव एडवोकेट रश्मि ढुल, कोषाध्यक्ष बलकार नैन और कार्यकारिणी सदस्य डॉ. सत्यवान माजरा, महावीर राविश, दलवीर कैरो, महावीर कुंडू व विक्रम सिंह मौजूद रहे।