फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौधरी छोटू राम ने दिया था किसानों को कर्जमुक्त करने का नारा, कर्जमुक्त करवाकर ही लिया था दम-आचार्य देवव्रत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने कहा कि किसान व मजदूरों के मसीहा चौधरी सर छोटू राम ने कर्ज मुक्त किसानों का नारा दिया था, जिसे पूरा करते हुए किसानों को कर्ज मुक्त करने का कार्य किया। उन्होंने सभी बिरादरियों के गरीब, मजदूर किसानों के कल्याण के लिए कार्य किया। हमें सर छोटू राम द्वारा दिखाए गए रास्ते का अनुसरण करते हुए गरीबों के कल्याण के लिए कार्य करना चाहिए।
राज्यपाल जाट शिक्षण संस्था में चौधरी सर छोटू राम की 137वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इससे पूर्व उन्होंने सर छोटू राम के तैल चित्र की समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया। उन्होंने जाट शिक्षण संस्था में अपनी निजी कोष से दो कमरों के निर्माण की घोषणा की। उन्होंने संस्था में कमरों का निर्माण करवाने वाले दानी व्यक्तियों को सम्मानित भी किया। पूर्व सीपीएस रामपाल माजरा ने कहा कि दीन बंधू सर छोटू राम का नाम किसान जागृति से जुड़ा हुआ है जिन्होंने युग की धारा को बदलकर एक नया इतिहास रचा था।
विज्ञापन

संस्था को दिए कमरे दान : राज्यपाल ने संस्था को 2 कमरे दान में देने की घोषणा की। रामपाल माजरा ने भी एक कमरा संस्था को दान देने की घोषणा की। इसी कड़ी में खुराना के सरपंच रामफल मलिक ने 2, रत्न सिंह बिडान ने 1, सुभाष ने 1, सेरधा के ढुल ने 1 कमरा दान दिया।
संस्था के प्रधान रणबीर ढुल फौजी ने स्वागत करते हुए संस्था के फर्श से अर्श तक पहुंचने का सफर का जहां खुलासा किया वहीं वर्तमान में चल रहे निर्माण कार्य व ढांचागत व्यवस्था में हुए इजाफे का भी राज्यपाल के समक्ष जिक्र किया। इस मौके पर राष्ट्रपति अवार्डी संतोष दहिया ने भी अपने विचार रखे। मौके पर संदीप छौत, कुलदीप गढ़ी, रामपाल गुहणा, बलवान कोटड़ा, राजा राम माजरा, रामफल मलिक खुराना, बलराज नरड़, मान सिंह, रामफल मोर, मंगत राम संधूआदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


आपसी भाईचारे व प्रेम को बढ़ावा दें ग्रामीण : आचार्य देवव्रत
कैथल। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने ग्रामीणों का आह्वान किया कि वे समाज में आपसी भाईचारे एवं प्रेम को बढ़ावा दें। बच्चों के लिए धन-दौलत जोड़ने की बजाए उन्हें अच्छे संस्कार दें और अच्छी शिक्षा दें। बच्चों को मित्र की तरह समझाने की आज आवश्यकता है। राज्यपाल जिले के गांव पाड़ला स्थित बीपीआर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पर्यावरण शुद्धि महायज्ञ में शामिल होने तथा जीरो बजट प्राकृतिक खेती सेमिनार में उपस्थित ग्रामीणों से बातचीत कर रहे थे। इस अवसर पर विद्यालय शिक्षा समिति के प्रधान श्रवण पराशर ने सभी अतिथियों का अभिवादन किया तथा आचार्य देवव्रत को स्मृति चिन्ह व शॉल भेंटकर सम्मानित किया। आर्य समाज की विभिन्न शाखाओं द्वारा भी राज्यपाल का नागरिक अभिनंदन किया गया। इस मौके पर दर्शना देवी, राज्यपाल के एडीसी मेजर रोहन मुंशी, जयंत शर्मा, राधा कृष्ण आर्य, कृषि वैज्ञानिक डा. हरिओम एवं डा. वजीर सिंह, शकुंतला वजीरखेड़ा, मनी राम आर्य, सतबीर, कृष्ण आर्य आदि मौजूद रहे।

चौधरी छोटू राम ने नारा दिया और किसानों को कर्जमुक्त करवाकर ही लिया दम : आचार्य देवव्रत
- जाट शिक्षण संस्था में सर छोटू राम की 137वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे हिमाचल के राज्यपाल आचार्य देवव्रत

फोटो संख्या-16, 17 व 18
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें