मां सरस्वती के चरणों में चढ़ाए पुष्प, बांटे मीठे पीले चावल
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। जिला में सोमवार को वसंत पंचमी धूमधाम से मनाया गया। जिले भर में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। गायत्री स्कूल में वसंत पर्व धूमधाम से मनाया। इस मौके पर एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें सभी बच्चों ने पीले रंग की वेशभूषा पहनी। कार्यक्रम में शिक्षकों ने बच्चों को वसंत पंचमी पर्व की विस्तार से जानकारी दी। बच्चों को रिफ्रेशमेंट के रूप में मीठे पीले चावल बांटे गए। प्रिंसिपल वनिता गुप्ता ने कहा कि बसंत का हमारे जीवन में विशेष महत्व है। इस अवसर पर सारिका, ईशा धीमान, पूनम गर्ग, योगिता, आयुष गर्ग व पूरा स्टाफ मौजूद रहा।
श्री ग्यारह रुद्री विद्या मंदिर में हुआ कार्यक्रम
कैथल। ग्यारह रुद्री विद्या मंदिर में वसंत पंचमी के उपलक्ष्य में सरस्वती का पूजन कर कार्यक्रम की शुरूआत की। कार्यक्रम के मुख्यातिथि विनोद मित्तल ने सभी विद्यार्थियों व स्टाफ सदस्यों को पर्व की शुभकामनाएं दी। स्कूल प्रधानाचार्य सुनीता शर्मा ने बताया कि विद्यालय में पिछले 17 वर्षों से विद्यालय के प्रांगण में सरस्वती पूजा की जाती है। एलएम बिंदलिश ने कहा कि सभी बच्चे शपथ ले की इस विद्यालय से अच्छी शिक्षा ग्रहण करके जिले में विद्यालय का नाम रोशन करें। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष धनश्याम मित्तल, अनु गर्ग, किरण सिंगल, कमलेश, प्रवीन, संगीता अरोड़ा, कविता, वीना व पूनम मौजूद रहे।
ऑक्सफोर्ड स्कूल में हुआ कार्यक्रम
कैथल। ऑक्सफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल में वसंत पंचमी के उपलक्ष्य में विद्या की देवी मां सरस्वती का पूजन किया गया। स्कूल के मैनेजिक डायरेक्टर जगजीत माजरा ने बच्चों को बंसत पंचमी के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। सभी बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर मंजू रानी, मिनाक्षी शर्मा,सुनीता, अनू, सुषमा रानी, निशा गर्ग, सुमन, नीलम शर्मा, शशि, मोनिका राणा, सोनिया व नवीन आदि मौजूद रहे।
वसंत पंचमी पर कार्यक्रम आयोजित
सीवन। वसंत पंचमी पर्व के उपलक्ष्य में नगर के आई प्ले और स्टेपिंग स्टोन इंटरनेशनल स्कूल में मां सरस्वती पूजन किया गया। इस आयोजन में स्कूल में सभी बच्चों ने भाग लिया और मां सरस्वती की पूजा अर्चना की। स्कूल की एमडी शैली मुंजाल ने सभी बच्चों को वसंत पंचमी की शुभकामनाएं दी। बच्चों में पीले चावलों का प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम के आयोजन में प्रधानाचार्या सुरभी गर्ग, ममता, राज, सुरभी, पूनम, सुनीता, किरण, प्राची ने सहयोग किया।
डीएवी स्कूल में हेल्दी बेबी शो का आयोजन
सीवन। डीएवी स्कूल में वसंत पंचमी के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्या स्नेह जिन्दल ने की। कार्यक्रम में डा. रेनू पसरीचा, डा. विकास मल्होत्रा, डा. बलजीत मलिक ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस अवसर पर हेल्थी बेबी शो का आयोजन किया गया। मुख्यातिथि रेनू पसरीचा ने कहा कि पुरानी मान्यताओं को छोड़ कर हमें बच्चों का पालन करना चाहिए। चिकित्सकों ने हेल्दी बेबी शो में बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की और बच्चों को किस प्रकार से स्वस्थ रखा जाए इसकी जानकारी अभिभावकों को दी। प्रधानाचार्या स्नेह जिन्दल ने बच्चों को बताया कि इस दिन ज्ञान की देवी मां सरस्वती का जन्म हुआ था और इसी दिन भगवान श्री राम का विवाह माता सीता के साथ हुआ था।
राधा-कृष्णा सीनियर सेकेंडरी स्कूल में हुआ कार्यक्रम
कैथल। राधा-कृष्ण सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रांगण में वसंत पंचमी का पर्व बड़ी धूम धाम से मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल के बच्चों एवं सभी सदस्यों ने सरस्वती मां पर पुष्प अर्जित कर सरस्वती वंदना की गई। प्रधानाचार्य लाभ सिंह लैलर ने बताया कि हिंदी पंचांग की तिथि अपने साथ मौसमी बदलाव का संकेत भी देती हैं।
पीले पतंग और गुब्बारे उड़ाये
पाई। आर सी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेरधा में वसंत पंचमी पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का आरंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य मदन मोहन गुंबर द्वारा मां सरस्वती का पूजन व माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने भी पीले वस्त्र धारण कर पीले पतंग एवं पीले गुब्बारे उड़ा कर खुशी व्यक्त की। इस अवसर पर बीर बालक हकीकत राय के बलिदान को भी याद किया गया, जिसे इसी दिन अपना धर्म न बदलने के कारण मौत के घाट उतार दिया गया था। किसानों के मसीहा सर छोटू राम की 137वीं जयंती के अवसर पर उनके जीवन एवं कार्यों के बारे में बच्चों को विस्तारपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर मुख्य शिक्षिका जनक शर्मा, सुरेश शर्मा, दिलबाग सिंह, कृष्ण चंद, रानी देवी, सुखदेव के साथ स्कूल स्टाफ मौजूद रहा।
आयूष विभाग ने भी मनाया वसंत पंचमी पर्व
कैथल। आयुष विभाग की ओर से वसंत पंचमी के उपलक्ष्य में प्रताप गेट स्थित मूनलाईट पब्लिक स्कूल में आयुष चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में आयुष विभाग के डिप्टी डायरेक्टर मुख्यातिथि के रूप में मौजूद रहे। डॉ. पूनम वालिया ने बताया कि शिविर में 455 रोगियों की जांच की गई। इसके साथ पंचकर्मी, योगा, आयुर्वेद की प्रदर्शनी लगाई गई। शिविर में विशेषज्ञों द्वारा वसंत ऋतु में होने वाले रोगों के बारे में जानकारी दी गई।
पंजाबी वेलफेयर सभा ने बांटे मीठे पीले चावल
कैथल। पंजाबी वेलफेयर सभा द्वारा वसंत पंचमी का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सभा द्वारा शहीद मदन लाल ढींगड़ा स्मारक पर पीले मीठे चावलों का प्रसाद वितरित किया गया। यह कार्यक्रम प्रधान इन्द्रजीत सरदाना की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर सुषम कपूर, कैलाश भगत, सुधीर मैहत्ता, तुलसीदास सचदेवा, ललित मोहन नरुला, कृष्ण नारंग, पूर्व पार्षद कृष्ण गांधी, कमल तनेजा,हरचरण छाबड़ा, गोबिंदलाल दुआ, सतपाल भ्भ्याणा, सुभाष कथूरिया, महेन्द्र सीकरी, अनिल आहुजा, राजकुमार मुखीजा, लख्मीदास खुराना, दर्शनलाल मनचंदा आदि मौजूद थे।
महाराणा प्रताप पब्लिक स्कूल में मना वसंत पंचमी
राजौंद। पूंडरी रोड़ पर स्थित महाराणा प्रताप पब्लिक स्कूल में वसंत पंचमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। स्कूल प्रबंधक यशपाल राणा ने बताया कि बसंत पंचमी उत्सव ऋतु परिवर्तन का त्यौहार है। मां सरस्वती की पूजा की जाती है। यह पूजा हिंदू धर्म एवं विद्यार्थियों के लिए बहुत मायने रखती है।
- धूमधाम से मनाया गया जिले भर में वसंत पंचमी का त्यौहार, कई जगह हुए कार्यक्रम
फोटो नंबर-21 से 27, 36, 37