फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग दिवस के लिए दिया प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
योग दिवस के लिए दिया प्रशिक्षण
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को आयोजित होने वाले जिला स्तरीय समारोह के लिए अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ-साथ खिलाड़ियों एवं शहर के अन्य व्यक्तियों ने जाट कॉलेज परिसर में लगातार दूसरे दिन योग का प्रशिक्षण प्राप्त किया। जिला प्रशासन, आयुष विभाग तथा पतंजलि योग समिति द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किए जा रहे इस कार्यक्रम के लिए समिति एवं आयुष विभाग के योग प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन

बुधवार को जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डा. पूनम वालिया, जिला सूचना एवं जन सम्पर्क अधिकारी रणधीर शर्मा तथा जिला पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी आचार्य हरिओम द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित करके प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया। पतंजलि योग समिति की महिला जिला प्रभारी अमर राविश ने साधकों को प्रोटोकॉल के हिसाब से योगासनों का अभ्यास करवाया। भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के जिला प्रभारी आचार्य रामचरण ने साधकों को विभिन्न प्राणायामों का अभ्यास करवाया। इस अवसर पर डॉ. महाबीर सिंह, सुरेश धवन, जसवंत सिंह, डा. राजेंद्र कुमार, विभा तंवर, सुरेश कुमार, विरेंद्र, टेक चंद, मदन टाया, बबीता, संतोष, कमलेश, प्रियंका, सलोचना, रेणु, नेहा, सतबीर, कविता, बीरभान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें