ऑटो पलटा, तीन घायल
अर्जुन नगर में सुबह पटियाला रोड की ओर से आ रहा था ऑटो
फोटो संख्या-3
कैथल। शनिवार सुबह पटियाला रोड की ओर से कैथल में आ रहे एक ऑटो चौधरी मार्बल्स के निकट पलट गया। जिस कारण उसमें सवार यात्रियों को चोटें आई हैं। इनमें से तीन को जिला अस्पताल में दाखिल करवाया गया।
जिला अस्पताल में दाखिल पट्टी अफगान निवासी गुरमीत सिंह ने बताया कि वह ऑटो में सवार होकर आ रहा था। इसी बीच अर्जुन नगर के निकट मोड पर ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें उसे गंभीर चोटें आईं। साथ ही ज्ञाना व महाबीर को भी चोटें आई हैं। उन्हें भी जिला अस्पताल में दाखिल करवाया गया।