फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने किया सरकारी कार्यालयों का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। एसडीएम राकेश संधू ने मंगलवार की सुबह आधा दर्जन से अधिकारी सरकारी कार्यालयों का निरीक्षण कर कर्मचारियों के समय पर कार्यालय पहुंचने की जांच की। इसमें डेढ़ दर्जन से अधिक कर्मचारी गैरहाजिर पाए गए हैं। गैर हाजिर पाए गए सभी कर्मचारियों को नोटिस जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

एसडीएम राकेश संधु मंगलवार की सुबह करीब नौ बजे सबसे पहले लघु सचिवालय परिसर के निकट स्थित डीटीपी कार्यालय पहुंचे। इसके बाद हुडा इस्टेट ऑफिस, फिर पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन कार्यालय, इसके बाद करनाल रोड पर स्थित सिंचाई विभाग के विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने सभी कार्यालयों में हाजिरी रजिस्टर की जांच की, जिसमें समय पर हाजिरी न लगाने वाले कर्मचारियों की सूची तैयार की गई। इसके बाद उन्होंने कमेटी चौक पर स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का भी निरीक्षण किया। जहां उन्होंने इस बात की जांच की कि समय पर अध्यापक स्कूल में पहुंच रहे हैं या नहीं।
उधर, एसडीएम की छापामार कार्रवाई की सूचना सुबह सरकारी कार्यालयों में आग की तरह फैल गई। अलग-अलग कार्यालयों में कर्मचारी समय पर ड्यूटी पर पहुंचने के लिए दौड़ते नजर आए। वहीं जिन कार्यालयों में निरीक्षण चल रहा था, उस समय भी कुछ कर्मचारी कार्यालयों में पहुंचे।
विज्ञापन

एसडीएम ने कहा कि सरकारी कार्यालयों का निरीक्षण कर हाजिरी की जांच की गई है। करीब डेढ़ दर्जन कर्मचारी समय पर नहीं पहुंचे थे। इन सभी को नोटिस जारी करके कारण पूछा जाएगा। इसके बाद नियमानुसार कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि सभी कर्मचारी समय पर कार्यालयों में पहुंचे ताकि आमजन को कोई परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें