फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के 17 नए मामले, अब जिले में 76 सक्रिय केस हुए

विज्ञापन
17 new cases of corona, now there are 76 active cases in the district - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
कैथल। कोरोना की जिले में रफ्तार बढ़ती ही जा रही है। जिले में शनिवार को कोरोना संक्रमण के 17 नए मामले सामने आए हैं। जिले में इस तरह कोरोना संक्रमण के 76 सक्रिय केस हो गए हैं। इनमें से 68 को होम आइसोलेशन में रखा गया है। शेष मरीजों में एक को मोहाली के फोर्टिस, तीन को नागरिक अस्पताल कैथल, दो मरीजों का रेडफोक्स अस्पताल और एक मरीज का इलाज शाह अस्पताल व एक का इलाज पीजीआई चंडीगढ़ में चल रहा है। जिले में अभी तक ओमिक्रॉन का एक मामला सामने आया है।
विज्ञापन

डीसी प्रदीप दहिया ने आम जन से अपील की है कि कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सरकार द्वारा जारी कोविड-19 की हिदायतों की निरंतर पालन करें। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार बताया कि जिले में 11 हजार 330 कोरोना के मरीजों में से 10 हजार 905 मरीज ठीक हो चुके हैं। जिले का रिकवरी रेट 96.4 प्रतिशत है। पॉजिटिव रेट 2.8 प्रतिशत और डेथ रेट 3.0 प्रतिशत है। होम आइसोलेशन में रह रहे 9584 व्यक्तियों में से 9516 ठीक हो चुके हैं।
अब तक 14 लाख 47 हजार 933 व्यक्तियों का हुआ टीकाकरण
जिले में सभी पीएचसी व सीएचसी केंद्रों पर कोरोना रोधी वैक्सीन लगाई जा रही है। डीसी ने जिला वासियों से अपील की है कि जिन व्यक्तियों ने अभी तक टीकाकरण नहीं करवाया है, वे स्वयं व अपने परिजनों का टीकाकरण अवश्य करवाएं। उन्होंने बताया कि जिले मेें अब तक 14 लाख 47 हजार 933 व्यक्तियों का टीकाकरण किया जा चुका है, जिनमें से 8 लाख 47 हजार 399 व्यक्तियों को पहली डोज तथा 6 लाख 534 व्यक्तियों को दूसरी डोज दी जा चुकी है। जिले में 15 से 18 वर्ष के बच्चों को 31303, 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के 8 लाख 76 हजार 135 व्यक्ति तथा 45 से 59 वर्ष आयु वर्ग के 2 लाख 89 हजार 29, 60 वर्ष आयु वर्ग से ऊपर के 2 लाख 26 हजार 588 व्यक्ति शामिल हैं। शनिवार को 5468 व्यक्तियों का टीकाकरण किया गया। उन्होंने बताया कि हेल्थ केयर 1, फ्रंटलाइन वर्कर 6, 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के 1679, 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के 2904 व्यक्ति तथा 45 से 59 वर्ष आयु वर्ग के 584, 60 वर्ष आयु वर्ग से ऊपर के 294 व्यक्ति शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें